Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

बारात से लौट रहे पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत! SUV-ट्रक टक्कर में 5 जवान शहीद

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

खुशी का माहौल… शादी समारोह से लौटते पुलिसकर्मी… लेकिन रास्ते में ऐसा हादसा हुआ, जिसने परिवारों ही नहीं पूरे महकमे को शोक में डुबो दिया। तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर ने कुछ ही सेकंड में पांच पुलिसकर्मियों की जिंदगी छीन ली। अब सवाल — आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

भुवनेश्वर/झारसुगुडा। ओडिशा के झारसुगुडा जिले में रविवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर एक एसयूवी और ट्रक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में कम से कम पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। दुर्घटना झारसुगुडा सदर थाना क्षेत्र में ओडिशा आदर्श विद्यालय के पास हुई। बताया जा रहा है कि आठ पुलिसकर्मी एक विवाह समारोह से लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक सड़क किनारे पलट गया और पुलिस वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मृतकों की पहचान

हादसे में सशस्त्र पुलिस रिजर्व (APR) के काशीराम भोई, देबदत्त शाह और लिंगराज धरुआ, ड्रिल उप-निरीक्षक निरंजन कुजुर तथा होमगार्ड भक्तबंधु मिर्धा की मौत हो गई। घायलों में सार्जेंट राजीव भारसागर सहित एपीआर कर्मी दुबराज मिरिगा और आकाश नायक शामिल हैं। दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई है और उनका इलाज बरगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। ट्रक चालक भी घायल हुआ है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

झारसुगुडा की अपर पुलिस अधीक्षक मधुसिक्ता मिश्रा ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। यह हादसा एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से सामने लाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हुरनाली गांव में मेगालिथिक साइट का पुरातात्त्विक निरीक्षण, प्राचीन इतिहास के खुलेंगे नए आयाम

*अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर गुमला में किसान गोष्ठी सह किसान वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम आयोजित, 24 उत्कृष्ट महिला किसान सम्मानित*

*गुमला में टमाटर की खेती को मिलेगी नई ताकत: उद्यान विभाग और प्रदान के बीच एमओयू* *पायलट प्रोजेक्ट के तहत घाघरा और बसिया के 100 किसान परिवारों में होगी ग्राफ्टेड टमाटर की खेती*

मनरेगा का सामाजिक अंकेक्षण संपन्न: सड़क, डोभा, कुआं और पौधरोपण की योजनाओं के दस्तावेजों की जांच

केवला चैंपियन लीग फुटबॉल टूर्नामेंट पर केवला का कब्जा, उमाशंकर अकेला ने विजेता टीम को किया सम्मानित

देसी कट्टा लहराने का वीडियो वायरल

Leave a Comment