Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

माओवादी पोस्टर से दहशत, ग्रामीणों को गांव छोड़ने की धमकी

On: February 13, 2026 2:02 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

कुंदा (चतरा)। चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेंदरा गांव में एक बार फिर नक्सली गतिविधियों की आहट से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। बुधवार की आधी रात अज्ञात लोगों द्वारा श्याम भोक्ता के घर पर धमकी भरा पोस्टर चिपका दिया गया। पोस्टर में माओवादी संगठन की दक्षिणी जोनल कमेटी का नाम अंकित है। इसमें श्याम भोक्ता एवं उनके परिवार को गांव छोड़ने की चेतावनी दी गई है। गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर इस पोस्टर पर पड़ी तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर को जब्त कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टर की सत्यता, इसके पीछे शामिल लोगों की पहचान तथा उद्देश्य का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय बाद इस तरह की गतिविधि सामने आने से क्षेत्र में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ी है। कुंदा और प्रतापपुर क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस द्वारा आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है तथा सुरक्षा बलों की गश्त तेज कर दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

मानव तस्करी पर पुलिस का बड़ा वार, राजस्थान और दिल्ली से दो युवतियां सकुशल रेस्क्यू, परिवारों में लौटी मुस्कान

उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाली में भावभीनी विदाई, 18 वर्षों की सेवा को किया गया नमन

पहली बार निकलेगी ‘शिव बारात’, महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन की तैयारी

बकरी चोरी पर बवाल, आरोपी को छोड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश

फ्लाई ऐश व कोल ढुलाई पर फिर गरमाया मुद्दा, 24 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

मुंडन के शुभ मुहूर्त पर कौलेश्वरी धाम में उमड़ी आस्था की भीड़, सुविधाओं को लेकर उठे सवाल

राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, दीपक व निर्मला बने चौंपियन

सड़क हादसे में युवक गंभीर, हालत नाजुक, परिजनों को मदद की दरकार

अवैध बिजली का उपयोग कर रहे पांच लोगों पर मामला दर्ज 

क्रिकेट का महाउत्सव: वीरेंद्र सहवाग पहुंचे रांची, 13 फरवरी को करेंगे टूर्नामेंट का समापन

देवी मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जी का 18वां वार्षिकोत्सव  

Leave a Comment