*लोहरदगा:* नगर के पावरगंज स्थित देवी मंदिर में गुरुवार को हनुमान जी का 18 वां वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुई। पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इसके बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भक्ति भाव से प्रसाद लिया और आयोजन की सराहना की।शाम में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से व्यवस्था में जुटे रहे। समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिकी को भव्य रूप देने का प्रयास किया गया, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इसमें शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।















Total Users : 1231088
Total views : 3082588