Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाली में भावभीनी विदाई, 18 वर्षों की सेवा को किया गया नमन

On: February 13, 2026 2:01 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के चकला पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाली में शिक्षकों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के शिक्षक अंबिका यादव के नेतृत्व में किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाली में कार्यरत पारा शिक्षक अनिल कुमार सिन्हा एवं शिक्षक राजकुमार तिवारी को समारोहपूर्वक विदाई दी गई। दोनों शिक्षकों ने विगत 18 वर्षों से विद्यालय के बच्चों के बीच शिक्षा का दीप जलाने का कार्य किया। अनिल कुमार सिन्हा पारा शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए, जबकि राजकुमार तिवारी का चयन शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर प्राथमिक विद्यालय अहियापुर में हुआ है। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा दोनों शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित करने के साथ हुई। उपस्थित अतिथियों ने भी उपहार भेंट कर उनके योगदान की सराहना की। विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत, विदाई गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने कार्यक्रम में भावनात्मक माहौल बना दिया। बच्चों के मनमोहक नृत्य को देखकर शिक्षक अनिल कुमार सिन्हा स्वयं को रोक नहीं सके और बच्चों के साथ मंच पर नृत्य करने लगे, जिससे समारोह में उत्साह दोगुना हो गया। अपने संबोधन में राजकुमार तिवारी ने कहा कि उन्होंने इस विद्यालय से बहुत कुछ सीखा और पाया है। उन्होंने कहा कि आज वे जो भी हैं, उसका श्रेय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाली को जाता है। विद्यालय और विद्यार्थियों से उनका एक अनोखा रिश्ता है, जिसे वे जीवनभर नहीं भूल पाएंगे। समारोह में मुखिया दीपा भारती, भू-दाता स्व. शंभू नाथ सहाय के पुत्र रविंद्र नाथ सहाय, अध्यक्ष विनोद यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं आसपास के विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन समिति एवं ग्राम शिक्षा समिति के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

माओवादी पोस्टर से दहशत, ग्रामीणों को गांव छोड़ने की धमकी

पहली बार निकलेगी ‘शिव बारात’, महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन की तैयारी

बकरी चोरी पर बवाल, आरोपी को छोड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश

फ्लाई ऐश व कोल ढुलाई पर फिर गरमाया मुद्दा, 24 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

मुंडन के शुभ मुहूर्त पर कौलेश्वरी धाम में उमड़ी आस्था की भीड़, सुविधाओं को लेकर उठे सवाल

राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, दीपक व निर्मला बने चौंपियन

सड़क हादसे में युवक गंभीर, हालत नाजुक, परिजनों को मदद की दरकार

अवैध बिजली का उपयोग कर रहे पांच लोगों पर मामला दर्ज 

क्रिकेट का महाउत्सव: वीरेंद्र सहवाग पहुंचे रांची, 13 फरवरी को करेंगे टूर्नामेंट का समापन

देवी मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जी का 18वां वार्षिकोत्सव  

जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Leave a Comment