Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुंडन के शुभ मुहूर्त पर कौलेश्वरी धाम में उमड़ी आस्था की भीड़, सुविधाओं को लेकर उठे सवाल

On: February 13, 2026 1:57 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज स्थित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तीन धर्मों के संगम स्थल माता कौलेश्वरी मंदिर में मुंडन के शुभ मुहूर्त पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बिहार और झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्राकृतिक सरोवर में स्नान-ध्यान को लेकर होड़ मची रही। स्नान के बाद भक्तों ने माता कौलेश्वरी का पूजन कर बकरा एवं नारियल का संकल्प कराया। शिवालय में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद मांगा। पहाड़ पर “जय माता कौलेश्वरी” और “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे। मंदिर के पुजारी के अनुसार इस वर्ष मुंडन का विशेष शुभ मुहूर्त चल रहा है, जिसके कारण दूर-दराज से लोग अपनी मन्नत पूरी करने यहां पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु माता कौलेश्वरी के प्राकृतिक सरोवर में डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। पूरा पहाड़ी क्षेत्र धार्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति के सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा-सहायता में जुटे दिखे। हालांकि, कई श्रद्धालुओं ने बुनियादी सुविधाओं की कमी पर नाराजगी जताई। साफ-सफाई की स्थिति, स्नानागार एवं शौचालय की अपर्याप्त व्यवस्था को लेकर प्रशासन और समिति पर सवाल उठाए गए। श्रद्धालुओं का कहना है कि सरकार द्वारा निर्धारित मुंडन शुल्क तो लिया जा रहा है, लेकिन सुविधाएं नगण्य हैं। उन्होंने प्रशासन से बुनियादी व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की, ताकि भविष्य में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

फ्लाई ऐश व कोल ढुलाई पर फिर गरमाया मुद्दा, 24 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, दीपक व निर्मला बने चौंपियन

सड़क हादसे में युवक गंभीर, हालत नाजुक, परिजनों को मदद की दरकार

अवैध बिजली का उपयोग कर रहे पांच लोगों पर मामला दर्ज 

क्रिकेट का महाउत्सव: वीरेंद्र सहवाग पहुंचे रांची, 13 फरवरी को करेंगे टूर्नामेंट का समापन

देवी मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जी का 18वां वार्षिकोत्सव  

जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

मेडिएशन फॉर दा नेशन कैंपेन 2.0″ में अधिक अधिक संख्या में वादों का निष्पादन करने का दिया निर्देश -राजकमल मिश्रा

मंदिर निर्माण के दौरान निकला सर्प, श्रद्धालुओं ने बताया ‘महादेव का साक्षात दर्शन’

जिला में गूंजेगा महामृत्युंजय मंत्र, महाशिवरात्रि पर 51 हजार मंत्रों का होगा सामूहिक जाप

बलदेव साहु महाविद्यालय 1984 बैच के विधार्थियों का सम्मेलन नंदगांव में संपन्न 

Leave a Comment