Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

पहली बार निकलेगी ‘शिव बारात’, महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन की तैयारी

On: February 13, 2026 1:59 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड में पहली बार महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य ‘शिव बारात’ निकालने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अरुण अग्रवाल व संचालन राजकुमार ठाकुर ने किया। बैठक में शिव बारात कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि शिव बारात के दौरान आकर्षक झांकियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजन की जिम्मेदारी शांति क्लब, गांधी चौक पत्थलगड़ा को सौंपी गई है। इस दौरान शिव बारात के भ्रमण मार्ग का भी चयन किया गया, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित और भव्य रूप से संपन्न हो सके। आयोजन को सफल बनाने के लिए सर्वसम्मति से एक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष आशीष दांगी, उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, सचिव अरुण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, मीडिया प्रभारी कैलाश दांगी एवं सुग्रीव दांगी, संयोजक कृष्णा भारती, संरक्षक प्रमोद कुशवाहा, सतीश कुमार, विनय कस्तूरी, अरविंद ठाकुर, अमित तिवारी, भीम दांगी, बासुदेव दांगी, प्रमोद ठाकुर, अनंत उपाध्याय को बनाया गया। लोगों ने कहा कि पत्थलगड़ा में पहली बार आयोजित होने जा रही शिव बारात ऐतिहासिक और आकर्षक होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। बैठक में बिहारी अग्रवाल, विनय कुमार, सुधीर ठाकुर, मुलेश्वर दांगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाली में भावभीनी विदाई, 18 वर्षों की सेवा को किया गया नमन

बकरी चोरी पर बवाल, आरोपी को छोड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश

फ्लाई ऐश व कोल ढुलाई पर फिर गरमाया मुद्दा, 24 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

मुंडन के शुभ मुहूर्त पर कौलेश्वरी धाम में उमड़ी आस्था की भीड़, सुविधाओं को लेकर उठे सवाल

राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, दीपक व निर्मला बने चौंपियन

सड़क हादसे में युवक गंभीर, हालत नाजुक, परिजनों को मदद की दरकार

अवैध बिजली का उपयोग कर रहे पांच लोगों पर मामला दर्ज 

क्रिकेट का महाउत्सव: वीरेंद्र सहवाग पहुंचे रांची, 13 फरवरी को करेंगे टूर्नामेंट का समापन

देवी मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जी का 18वां वार्षिकोत्सव  

जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

मेडिएशन फॉर दा नेशन कैंपेन 2.0″ में अधिक अधिक संख्या में वादों का निष्पादन करने का दिया निर्देश -राजकमल मिश्रा

Leave a Comment