Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, दीपक व निर्मला बने चौंपियन

On: February 13, 2026 2:01 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित राम नारायण महाविद्यालय स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को धूमधाम से हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम एवं विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी प्रभात कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं पुष्प वर्षा से हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य जैनेंद्र कुमार सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन नैक कोऑर्डिनेटर प्रो. फखरुद्दीन अंसारी एवं शारीरिक शिक्षा अनुदेशक रमेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में ओवरऑल उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में दीपक कुमार एवं निर्मला कुमारी चौंपियन घोषित हुए। उन्हें चौंपियंस ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 200 एवं 400 मीटर दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, शील्ड एवं मेडल प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त सुई-धागा दौड़, कबड्डी, लॉन्ग जंप, हाई जंप एवं गोला फेंक प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जहूर आलम ने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए खेलकूद अत्यंत आवश्यक है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भागीदारी से विद्यार्थी संतुलित विकास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर के खिलाड़ी ही आगे चलकर जिला, राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन करते हैं। विशिष्ट अतिथि प्रभात कुमार ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, अनुशासन, सहनशीलता और लक्ष्य निर्धारण का आधार है। कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। प्राचार्य जैनेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि महाविद्यालय के छात्र विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में महाविद्यालय के दो छात्र चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर संस्थान का नाम रोशन कर चुके हैं। कार्यक्रम में रूसा कोऑर्डिनेटर प्रो. अनिल कुमार सिंह, प्रो. कुमारी मंजू सिंह, प्रो. पूजा कुमारी, प्रो. फहीम अहमद, प्रो. उमेश प्रसाद सिंह, प्रो. सुबोध कुमार सिंह, प्रो. आर.के. तिवारी, प्रो. डॉ. रामजीत यादव सहित महाविद्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाली में भावभीनी विदाई, 18 वर्षों की सेवा को किया गया नमन

पहली बार निकलेगी ‘शिव बारात’, महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन की तैयारी

बकरी चोरी पर बवाल, आरोपी को छोड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश

फ्लाई ऐश व कोल ढुलाई पर फिर गरमाया मुद्दा, 24 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

मुंडन के शुभ मुहूर्त पर कौलेश्वरी धाम में उमड़ी आस्था की भीड़, सुविधाओं को लेकर उठे सवाल

राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

सड़क हादसे में युवक गंभीर, हालत नाजुक, परिजनों को मदद की दरकार

अवैध बिजली का उपयोग कर रहे पांच लोगों पर मामला दर्ज 

क्रिकेट का महाउत्सव: वीरेंद्र सहवाग पहुंचे रांची, 13 फरवरी को करेंगे टूर्नामेंट का समापन

देवी मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जी का 18वां वार्षिकोत्सव  

जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

मेडिएशन फॉर दा नेशन कैंपेन 2.0″ में अधिक अधिक संख्या में वादों का निष्पादन करने का दिया निर्देश -राजकमल मिश्रा

Leave a Comment