Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

On: February 13, 2026 1:56 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

चतरा। तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले में संचालित विभिन्न कोल परियोजनाओं के प्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने बताया कि 19, 20 एवं 21 फरवरी को आयोजित होने वाले महोत्सव के दौरान विभिन्न कोल परियोजनाएं एवं कंपनियां निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने ब्रांड एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार कर सकती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन के तत्वावधान में गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में किया जाएगा। बैठक में महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या के लिए कलाकारों के चयन की प्रक्रिया पर भी विस्तृत चर्चा हुई। पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। महोत्सव का आयोजन ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी इटखोरी में किया जाएगा, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं। प्रशासन की ओर से आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया माहेश्वरी प्रसाद, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, जिला अग्रणी प्रबंधक (एलडीएम) सहित विभिन्न कोल परियोजनाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाली में भावभीनी विदाई, 18 वर्षों की सेवा को किया गया नमन

पहली बार निकलेगी ‘शिव बारात’, महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन की तैयारी

बकरी चोरी पर बवाल, आरोपी को छोड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश

फ्लाई ऐश व कोल ढुलाई पर फिर गरमाया मुद्दा, 24 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

मुंडन के शुभ मुहूर्त पर कौलेश्वरी धाम में उमड़ी आस्था की भीड़, सुविधाओं को लेकर उठे सवाल

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, दीपक व निर्मला बने चौंपियन

सड़क हादसे में युवक गंभीर, हालत नाजुक, परिजनों को मदद की दरकार

अवैध बिजली का उपयोग कर रहे पांच लोगों पर मामला दर्ज 

क्रिकेट का महाउत्सव: वीरेंद्र सहवाग पहुंचे रांची, 13 फरवरी को करेंगे टूर्नामेंट का समापन

देवी मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जी का 18वां वार्षिकोत्सव  

जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

मेडिएशन फॉर दा नेशन कैंपेन 2.0″ में अधिक अधिक संख्या में वादों का निष्पादन करने का दिया निर्देश -राजकमल मिश्रा

Leave a Comment