
आगामी 14 मार्च 2026 को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले वर्ष के प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर झालसा रांची के कार्यकारी अध्यक्ष ने 9 फरवरी 2026 को राज्य के सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की थी। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लंबित मामलों की पहचान कर उन्हें सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारित करने की दिशा में सक्रिय पहल करने का निर्देश दिया था।
साथ ही उन्होंने 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान “मेडिएशन फॉर द नेशन कैंपेन 2.0” में वैसे दोनों पक्षकार जो आपसी सहमति से अपने मामले को सुलझाना चाहते हैं उन्हें उनके मामले को सुलझाने के लिए विशेषज्ञ मध्यस्थ उपलब्ध कराने और अधिक से अधिक संख्या में मामलों को समाप्त करने का निर्देश दिया था। वहीं इस निमित 12 फरवरी को पीडीजे कार्यालय कक्ष में पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा श्री राजकमल मिश्रा ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत और विशेष मध्यस्थता अभियान “मेडिएशन फॉर दा नेशन कैंपेन 2.0” में अधिक अधिक संख्या में वादों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्रीमती प्रेमलता त्रिपाठी, डीजे प्रथम श्री स्वयंभू, डीजे द्वितीय श्रीमती नीरजा असरी, सीजेएम सह एसीजेएम श्री केके मिश्रा, डालसा सचिव श्री राजेश कुमार, श्री रोहित कुमार सीनियर सिविल जज, एसडीजेएम श्री अमित कुमार गुप्ता, श्रीमती जया स्मिता कुजूर सिविल जज सह प्रधान मजिस्ट्रेट जूविनाइल जस्टिस बोर्ड उपस्थित थी।























Total Users : 803241
Total views : 2503267