Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गुमला नगर परिषद से चुनावी मैदान में उतरने को लेकर अध्यक्ष एवं विभिन्न वार्डों के लिए भाजपा के जिलाध्यक्ष सागर उरांव को आवेदन देकर दावेदारी पेश की गई*

On: January 23, 2026 5:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला -नगर परिषद गुमला से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की इच्छा जताई शकुंतला उरांव ने जिलाध्यक्ष सागर उरांव को आवेदन सौंपा- शैल मिश्रा एवं ललीता देवी ने भी अपने-अपने वार्ड से चुनाव मैदान में उतरने को लेकर आवेदन पत्र सौंपा यहां बताते चलें कि झारखण्ड में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है और शहरी क्षेत्रों में नगर निकाय चुनाव को लेकर बैठकें और नापतौल शुरू हो गया है गुमला नगर परिषद का अध्यक्ष पद पर इस बार अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित सीट कर दिए जाने से अध्यक्ष सीट पर पहली बार अनुसूचित जनजाति महिला के लिए होगी इसके पूर्व भी यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थी लेकिन पुरुष के लिए।

  बसंत पंचमी के दिन भाजपा के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष के समक्ष शकुंतला उरांव जो झारखंड प्रदेश अनुसूचित जनजाति कार्य समिति की सदस्या भी है यदि पार्टी उन्हें हरी झंडी दिखाकर दावेदारी पक्की करती है तो शकुंतला उरांव दुसरी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में होगी पूर्व के नगर निकाय चुनाव में पार्टी लेबल से नहीं लेकिन अपने दमखम पर चुनावी मैदान में उतर कर चुनाव का अनुभव प्राप्त कर चुकी हैं वहीं इसके अलावा आज भाजपा की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष एवं निवर्तमान वार्ड पार्षद शैल मिश्रा जिन्होंने अपनी साफ छवि एवं समाजिक कार्यों के लिए जाना पहचाना नाम है और लगातार जीतते आई हैं अपने वार्ड से चुनाव मैदान में उतरने को लेकर जिलाध्यक्ष सागर उरांव को आवेदन देकर अपनी इच्छा जताई है वहीं ललिता गुप्ता सहित अन्य ने भी वार्ड पार्षद के रूप में चुनावी मैदान में उतरने को लेकर जिलाध्यक्ष को आवेदन देकर इच्छा जताई है। यहां बताते चलें कि अभी तक भाजपा से रामेश्वरी उरांव और शकुंतला उरांव ने अध्यक्ष पद से चुनाव मैदान में उतरने को लेकर आवेदन देकर अपनी-अपनी दावेदारी रखी है।
   जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने कहा कि झारखण्ड राज्य में नगर निकाय चुनाव 2026 आगामी महीनों में होने वाले हैं और इसे लेकर भाजपा समर्पित कार्यकर्ताओं द्वारा आवेदन पत्र जमा किए जा रहे हैं और सभी दावेदार को पार्टी के उच्च स्तरीय समिति द्वारा अंतिम निर्णय पर भाजपा अध्यक्ष पद एवं नगर परिषद के कुल 22 वार्डों पर पूरे दमखम के साथ अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह पर बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच फल वितरण

केंद्रीय महावीर मंडल समिति कार्यालय का उद्घाटन, हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई शुरुआत

एसीबी की बड़ी कार्रवाई: पंचायत सचिव 8 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उपस्वास्थ्य केंद्र के पास मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में सनसनी, लापरवाही पर उठे सवाल, जिला बाल संरक्षण इकाई की जागरूकता व्यवस्था पर ग्रामीणों ने उठाए गंभीर प्रश्न

पूर्व मुख्यमंत्री से विधायक व चतरा प्रेस क्लब अध्यक्ष की शिष्टाचार मुलाकात, वैवाहिक वर्षगांठ पर दी शुभकामनाएं, समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

दो बच्चों को पुल पर छोड़ महिला ने कोयल नदी में लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

रामनवमी में DJ प्रतिबंध पर विधायक का विरोध, आस्था और परंपरा के खिलाफ बताते हुए विधानसभा परिसर में दिया धरना

कोलेश्वरी महोत्सव की बैठक पांचवीं बार स्थगित, प्रतिनिधियों में नाराजगी

थाना गेट के पास चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, 22 हजार रुपये जुर्माना वसूला

विधानसभा में उठा बेलगड्डा तालाब स्थित फल्गु नदी उद्गम स्थल के विकास का मुद्दा

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी जानकारी

वरिष्ठ नागरिक व बाल विवाह निषेध पर नालसा संवाद के तहत चला जागरूकता अभियान

Leave a Comment