गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय गिद्धौर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा के निर्देशानुसार वरिष्ठ नागरिक अधिकार एवं बाल विवाह निषेध विषय पर नालसा संवाद के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना पीएलवी जितेंद्र दास तथा मंझगांवा पीएलवी सुरेश प्रसाद राणा उपस्थित रहे। इस दौरान छात्र-छात्राओं को बाल विवाह से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई और बताया गया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। उन्होंने बच्चों को बताया कि विवाह के लिए लड़की की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा लड़के की 21 वर्ष निर्धारित है। इससे कम उम्र में विवाह करना दंडनीय अपराध है। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को सरकार द्वारा मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं और अधिकारों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान नालसा संवाद की भूमिका और विधिक जागरूकता के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उपस्थित बच्चों से अपील की गई कि वे बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने में आगे आएं और समाज को जागरूक करें।
वरिष्ठ नागरिक व बाल विवाह निषेध पर नालसा संवाद के तहत चला जागरूकता अभियान
On: March 12, 2026 1:14 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now


















Total Users : 1259184
Total views : 3122635