Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी जानकारी

On: March 12, 2026 1:14 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया (चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशन में सिमरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कानूनी सहायता केंद्र सिमरिया द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित लोगों को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सम्मान तथा उनके संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। मौके पर अधिकार मित्र सुबोध कुमार शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की धरोहर हैं। उनके सम्मान, सुरक्षा और भरणदृपोषण के लिए सरकार द्वारा कई कानून और योजनाएं बनाई गई हैं। यदि किसी बुजुर्ग के साथ उपेक्षा, दुर्व्यवहार या उत्पीड़न होता है तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। वहीं अधिकार मित्र उमेश प्रसाद, रंजन कुमार मिश्रा, सीता देवी एवं अंजली कुमारी ने कहा कि समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी जा रही है, ताकि वरिष्ठ नागरिक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, देखभाल तथा उनसे जुड़े कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

 -5 वर्षीय नन्हे बालक शिवाय खंडेलवाल ने मात्र 2 मिनट 24 सेकेंड में हनुमान चालीसा का पाठ कर इनफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज जिले का मान बढ़ाया*

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

Leave a Comment