Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह पर बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच फल वितरण

On: March 12, 2026 6:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लायंस क्लब गुमला ने खेल और महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

गुमला, 12 मार्च। लायंस क्लब गुमला द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, गुमला में खिलाड़ियों के बीच फल वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब गुमला के अध्यक्ष लायन मुरली मनोहर प्रसाद ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को करियर के रूप में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुमला जिला खेल नगरी के रूप में जाना जाता है और यहां के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। महिलाओं के बिना परिवार और समाज अधूरा है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष पवन अग्रवाल, रीजनल चेयरमैन लायन अशोक जायसवाल, जॉन चेयरपर्सन डॉ. शंकर लाल जाजोदिया, कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल और हेमंत कुमार ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति ही समाज के विकास की आधारशिला है

कार्यक्रम में सरस्वती देवी, शशि किरण जायसवाल, लायन अनिल अग्रवाल, लायन संजय अग्रवाल, लायन हेमंत कुमार, रीजनल चेयरमैन लायन अशोक जायसवाल, जॉन चेयरपर्सन डॉ. शंकर लाल जाजोदिया तथा आवासीय बालिका फुटबॉल कोच वीणा करकेट्टा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंतराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 433 किलो गांजा के साथ 12 चक्का ट्रक जब्त

केंद्रीय महावीर मंडल समिति कार्यालय का उद्घाटन, हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई शुरुआत

एसीबी की बड़ी कार्रवाई: पंचायत सचिव 8 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उपस्वास्थ्य केंद्र के पास मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में सनसनी, लापरवाही पर उठे सवाल, जिला बाल संरक्षण इकाई की जागरूकता व्यवस्था पर ग्रामीणों ने उठाए गंभीर प्रश्न

पूर्व मुख्यमंत्री से विधायक व चतरा प्रेस क्लब अध्यक्ष की शिष्टाचार मुलाकात, वैवाहिक वर्षगांठ पर दी शुभकामनाएं, समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में फंसे एयरफोर्स जवान जीजा को अदालत ने किया बरी, पीड़िता ने कहा– ‘घटना सपने में महसूस हुई थी’, सात साल बाद खत्म हुई कानूनी लड़ाई

दो महीने बाद बरामद हुआ चोरी हुआ लोहे का ब्रिज, आरपीएफ ने तीन आरोपियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

दो बच्चों को पुल पर छोड़ महिला ने कोयल नदी में लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

रामनवमी में DJ प्रतिबंध पर विधायक का विरोध, आस्था और परंपरा के खिलाफ बताते हुए विधानसभा परिसर में दिया धरना

कोलेश्वरी महोत्सव की बैठक पांचवीं बार स्थगित, प्रतिनिधियों में नाराजगी

थाना गेट के पास चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, 22 हजार रुपये जुर्माना वसूला

विधानसभा में उठा बेलगड्डा तालाब स्थित फल्गु नदी उद्गम स्थल के विकास का मुद्दा

Leave a Comment