Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रामनवमी में DJ प्रतिबंध पर विधायक का विरोध, आस्था और परंपरा के खिलाफ बताते हुए विधानसभा परिसर में दिया धरना

On: March 12, 2026 1:37 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रामनवमी से पहले झारखंड की राजनीति गरमा गई है। शोभा यात्रा में डीजे बजाने पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने सरकार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। विधायक ने इसे आस्था और परंपरा के खिलाफ बताते हुए विधानसभा परिसर में धरना दिया और फैसले पर तुरंत पुनर्विचार की मांग की।

रांची/हजारीबाग। झारखंड में रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा में डीजे बजाने पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने राज्य सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इस निर्णय को धार्मिक परंपराओं और लोगों की आस्था के विरुद्ध बताते हुए उन्होंने झारखंड विधानसभा परिसर में सदन के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि रामनवमी केवल एक पर्व नहीं बल्कि करोड़ों हिंदुओं की गहरी आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। विशेष रूप से हजारीबाग की रामनवमी देशभर में अपनी भव्यता, अनुशासन और ऐतिहासिक परंपरा के लिए जानी जाती है। हर वर्ष यहां निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं और पूरा शहर भक्ति और उत्साह से सराबोर हो जाता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे पावन अवसर पर डीजे बजाने पर रोक लगाना न केवल अनुचित है, बल्कि यह सीधे-सीधे लोगों की धार्मिक भावनाओं और परंपराओं के साथ खिलवाड़ है। विधायक ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार हिंदू पर्वों और परंपराओं के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

विधायक ने यह भी मांग की कि हजारीबाग में आयोजित होने वाले ख्याति प्राप्त इंटरनेशनल श्री चैत्र रामनवमी महोत्सव को राज्य सरकार की ओर से राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया जाए। साथ ही उन्होंने सरकार और प्रशासन से अपील की कि रामनवमी जुलूसों में परंपरा के अनुसार डीजे बजाने की अनुमति दी जाए, ताकि श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुरूप उत्सव मना सकें।

प्रदीप प्रसाद ने कहा कि प्रशासन को जनता की धार्मिक भावनाओं और सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करना चाहिए और इस फैसले पर तत्काल पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया, तब भी हजारीबाग में रामनवमी के अवसर पर परंपरा के अनुसार डीजे बजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और धार्मिक आस्था का प्रतीक है और इस पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक प्रतिबंध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की बड़ी उपलब्धि: ग्रामीण विकास के लिए मिला प्रतिष्ठित एक 12वां ग्रीनटेक फाउंडेशन अवार्ड’

कोयला ढुलाई और अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, वन विभाग ने सड़क काटी; रेलवे लाइन निर्माण में लगी झांझरिया कंपनी की 2 हाईवा जब्त!

चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय का निधन; क्षेत्र में शोक की लहर, इकलौते पुत्र ने दी मुखाग्नि

गिद्धौर न्यूज बुलेटिन: जागरूकता, सत्यापन, आस्था और आपदा की विशेष रिपोर्ट, खबरों के लिए लिंक टच करें…

ओडीएफ घोषणा के 8 साल बाद भी सार्वजनिक शौचालय को तरस रहे लोग; महिलाओं को उठानी पड़ रही भारी परेशानी!

मोबाइल चोर गिरोह का अंतर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार; 31 मोबाइल और कैमरा बरामद!

NEET UG-2026 पेपर लीक: CBI का देशव्यापी एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; NTA के पुनर्गठन के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका!

मवेशी चराने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म; पहाड़ पर ले जाकर तीन दरिंदों ने की हैवानियत, सभी गिरफ्तार!

घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में चालक और उपचालक की मौके पर मौत!

एंटी क्राइम चेकिंग में पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध शराब के साथ प्रतापपुर का तस्कर गिरफ्तार!

नशा माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार, 8.74 लाख कैश और ड्रग्स बरामद!

Leave a Comment