Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपस्वास्थ्य केंद्र के पास मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में सनसनी, लापरवाही पर उठे सवाल, जिला बाल संरक्षण इकाई की जागरूकता व्यवस्था पर ग्रामीणों ने उठाए गंभीर प्रश्न

On: March 12, 2026 10:25 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पीतीज उपस्वास्थ्य केंद्र से महज लगभग 100 मीटर की दूरी पर गुरुवार को एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

बताया जाता है कि गुरुवार सुबह एक स्थानीय ग्रामीण महिला की नजर नवजात शिशु के शव पर पड़ी, जिसके बाद उसने शोर मचाया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नवजात शिशु के शरीर से नाल भी जुड़ी हुई थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि जन्म के तुरंत बाद ही उसे यहां फेंक दिया गया होगा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस के पहुंचने के बाद शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जिले में समय-समय पर इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन इन्हें रोकने के लिए प्रभावी स्तर पर कोई ठोस पहल नजर नहीं आती। ग्रामीणों ने जिला बाल संरक्षण इकाई की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बाल संरक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों के नाम पर हर वर्ष लाखों रुपये खर्च किए जाने का दावा किया जाता है, लेकिन इसके बावजूद ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति चिंता का विषय है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सही तरीके से जागरूकता अभियान चलाए जाएं और समाज में समय-समय पर संवाद स्थापित किया जाए, तो इस तरह की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात शिशु को यहां किसने और किन परिस्थितियों में फेंका।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*केन्द्रीय महावीर मंडल समिति कार्यालय का विधिवत उद्घाटन गुमला के पुराने नगरपालिका परिसर में किया गया*

एसीबी की बड़ी कार्रवाई: पंचायत सचिव 8 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पूर्व मुख्यमंत्री से विधायक व चतरा प्रेस क्लब अध्यक्ष की शिष्टाचार मुलाकात, वैवाहिक वर्षगांठ पर दी शुभकामनाएं, समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में फंसे एयरफोर्स जवान जीजा को अदालत ने किया बरी, पीड़िता ने कहा– ‘घटना सपने में महसूस हुई थी’, सात साल बाद खत्म हुई कानूनी लड़ाई

दो महीने बाद बरामद हुआ चोरी हुआ लोहे का ब्रिज, आरपीएफ ने तीन आरोपियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

दो बच्चों को पुल पर छोड़ महिला ने कोयल नदी में लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

रामनवमी में DJ प्रतिबंध पर विधायक का विरोध, आस्था और परंपरा के खिलाफ बताते हुए विधानसभा परिसर में दिया धरना

कोलेश्वरी महोत्सव की बैठक पांचवीं बार स्थगित, प्रतिनिधियों में नाराजगी

थाना गेट के पास चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, 22 हजार रुपये जुर्माना वसूला

विधानसभा में उठा बेलगड्डा तालाब स्थित फल्गु नदी उद्गम स्थल के विकास का मुद्दा

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी जानकारी

वरिष्ठ नागरिक व बाल विवाह निषेध पर नालसा संवाद के तहत चला जागरूकता अभियान

Leave a Comment