रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और भव्य बनाने की तैयारी
गुमला। गुमला में केंद्रीय महावीर मंडल समिति के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन पुराना नगरपालिका परिसर में किया गया। समिति के पूर्व अध्यक्ष शशि प्रिया बंटी ने कार्यालय का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर पंडित सुशील पंडा के सानिध्य में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया और श्रद्धालुओं ने श्रीराम एवं बजरंगबली के जयकारे लगाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने कहा कि रामनवमी के महापर्व को धूमधाम, हर्षोल्लास और सुनियोजित ढंग से शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के उद्देश्य से केंद्रीय महावीर मंडल का कार्यालय खोला गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के माध्यम से सभी अखाड़ों, क्लबों और समिति के सदस्यों की सुविधा और आवश्यकताओं का समन्वय किया जाएगा।
इस मौके पर सचिव हरजीत सिंह, विकास सिंह, अरविंद मिश्रा, विपिन सिंह, मुकेश सिंह, दुर्गा गुप्ता, शिवम जायसवाल, संतोष सिंह, हरिहर कुमार, राजेश गुप्ता सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।





















Total Users : 840861
Total views : 2553996