गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना गेट के समीप बुधवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दो दर्जन से अधिक छोटे-बड़े वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। इस संबंध में जिला परिवहन विभाग के संतोष कुमार ने बताया कि चतरा डीटीओ महेश्वरी प्रसाद यादव के निर्देशानुसार वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से ई-पॉश मशीन के माध्यम से ऑनलाइन कुल 22 हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की। इस मौके पर विभाग के बादल कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
थाना गेट के पास चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, 22 हजार रुपये जुर्माना वसूला

On: March 12, 2026 1:21 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 900527
Total views : 2637621