Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दो महीने बाद बरामद हुआ चोरी हुआ लोहे का ब्रिज, आरपीएफ ने तीन आरोपियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

On: March 12, 2026 1:49 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

करीब दो महीने पहले चोरी हुआ ब्रिज आखिरकार बरामद हो गया है। आरपीएफ और खुफिया टीम की संयुक्त कार्रवाई में तालाब से छिपाकर रखा गया यह ब्रिज बरामद किया गया और तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। करीब दो महीने पहले कर्मनाशा स्टेशन से चोरी हुआ रेलवे का लोहे का ब्रिज बरामद कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

यह कार्रवाई आरपीएफ सासाराम, भभुआ और केंद्रीय खुफिया शाखा डीडीयू की संयुक्त टीम ने की। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी किया गया लोहे का ब्रिज कर्मनाशा स्टेशन के पास एक तालाब में छिपाकर रखा गया है। जानकारी के अनुसार रेलवे की सीमेंट स्लीपर बदलने वाली मशीन की रेक से करीब तीन लाख रुपये से अधिक कीमत का लोहे का ब्रिज चोरी हो गया था। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सासाराम में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी और आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

सूचना के आधार पर आरपीएफ और खुफिया टीम ने 10 और 11 मार्च की रात कर्मनाशा स्टेशन के उत्तर दिशा में स्थित नरमा गांव के पास घेराबंदी की। रात करीब 12:30 बजे तीन संदिग्ध व्यक्ति तालाब से भारी लोहे का ब्रिज निकालकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शशिकांत कुमार उर्फ खब्बी (26) और छोटू पासवान (30) निवासी नरमा, थाना दुर्गावती तथा उज्जवल कुमार (19) निवासी घटाव, थाना कुदरा, जिला कैमूर के रूप में हुई है।

पूछताछ में तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि करीब डेढ़ से दो महीने पहले उन्होंने रेलवे रेक से यह ब्रिज चोरी किया था और बाद में शक से बचने के लिए इसे तालाब में छिपा दिया था। आरपीएफ की टीम ने तालाब से लोहे का ब्रिज बरामद कर उसे जब्त कर लिया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस चौकी में घुसकर हमला! वर्दी फाड़ी, सिपाही को पीटा — वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

थाना निरीक्षण में सख्ती का संदेश, फिर देवी दरबार में माथा टेक शांति की कामना

पत्रकार पर हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई—कई नामजद, गिरफ्तारी को छापेमारी तेज

सीएलएफ में सुमित्रा देवी को भावभीनी विदाई, नम आंखों से दी विदाई, दो वर्षों के कार्यकाल की सराहना

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत ग्राम सभा आयोजित, जल संकट पर ग्रामीणों का हंगामा

ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण पर घिरा विरोध का बादल

जनगणना-2027 को लेकर उपायुक्त ने दी विस्तृत जानकारी, डिजिटल माध्यम से होगी गणना, जिले में तैयारियां पूरी

अवैध मिट्टी उत्खनन के बड़े खेल का खुलासा, प्रशासनिक जांच में कई गड़बड़ियों के संकेत, रिपोर्ट जाएगी वरीय अधिकारियों को

कागजों में पूरा, जमीन पर अधूरा प्रधानमंत्री आवास, सरकारी रिकॉर्ड और हकीकत में बड़ा अंतर, उठे गंभीर सवाल

कांग्रेस एवं विपक्षियों द्वारा महिला शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित नहीं होने देना दुर्भाग्यपूर्ण-  शकुंतला उरांव नगर परिषद अध्यक्ष गुमला

बदले की खौफनाक दास्तान: बहन की मौत का शक, साले ने जीजा को किया अगवा, जंगल में ले जाकर कर दी हत्या!

Leave a Comment