Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विधानसभा में उठा बेलगड्डा तालाब स्थित फल्गु नदी उद्गम स्थल के विकास का मुद्दा

On: March 12, 2026 1:17 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने बुधवार को विधानसभा में सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने चतरा जिला अंतर्गत सिमरिया प्रखंड से बगरा मार्ग के बीच स्थित बेलगड्डा तालाब में फल्गु नदी के उद्गम स्थल की वर्षों से हो रही उपेक्षा का मामला सदन के समक्ष रखा। विधायक ने कहा कि यह स्थल धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन अब तक इसके संरक्षण और विकास की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस पवित्र स्थल को धार्मिकदृसांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए, ताकि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें और क्षेत्र का समग्र विकास हो सके। इस पर सरकार की ओर से बताया गया कि उक्त स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में घोषित करने के लिए प्रस्ताव जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के समक्ष विचारार्थ रखने हेतु निर्देशित किया गया है। विधायक ने कहा कि सिमरिया क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को वे आगे भी सदन में मजबूती के साथ उठाते रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

बड़ा हादसा: स्टीमर पलटने से 10 की मौत, कई लापता, राहत-बचाव में जुटी टीमें

पारिवारिक विवाद ने ली तीन जिंदगियां

बरटा गांव में नौ दिवसीय दुर्गा यज्ञ की तैयारी पूरी

रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा

बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांव, ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली, सड़क, पानी तक नहीं-विकास पर उठे सवाल

एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, 24 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

पंचायत भवन परिसर में महुआ रखने से आवागमन बाधित

युवती से दुष्कर्म का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने किया थाना व संस्थानों का औचक निरीक्षण

भंडरा: बीडीओ ने की विभागवार समीक्षा, खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करने और समय पर खाद्यान्न वितरण का सख्त निर्देश

Leave a Comment