Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

कोलेश्वरी महोत्सव की बैठक पांचवीं बार स्थगित, प्रतिनिधियों में नाराजगी

On: March 12, 2026 1:22 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। कोलेश्वरी महोत्सव को लेकर आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण बैठक एक बार फिर स्थगित हो जाने से प्रतिनिधियों और समाज के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। बताया जाता है कि वर्ष में केवल एक बार होने वाली इस बैठक को अब तक पांच बार रद्द किया जा चुका है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। कोलेश्वरी महोत्सव में हिंदू, जैन और बौद्ध समाज के लोग देश के विभिन्न प्रदेशों से बैठक में शामिल होने के लिए आते हैं। बैठक स्थगित हो जाने के कारण दूर-दराज से पहुंचे प्रतिनिधियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चतरा के लोजपा विधायक जनार्दन पासवान ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि समय पर बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाए, ताकि बाहर से आने वाले प्रतिनिधियों को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े। बैठक में जैन समाज के प्रतिनिधि विजय कुमार जैन तथा बौद्ध समाज के संयोजक जितेंद्र प्रताप सिंह भी पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार अचानक यह सूचना मिली कि सचिव के दादाजी का स्वर्गवास हो जाने के कारण अध्यक्ष द्वारा बैठक रद्द कर दी गई। हालांकि बैठक रद्द होने के बावजूद विभिन्न स्थानों से आए प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान हंटरगंज के नजीर बाबू ने आए हुए बौद्ध प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। बताया जाता है कि इस बैठक में कई राज्यों से प्रतिनिधि पहुंचे थे, जो बैठक रद्द होने से निराश होकर लौटने को मजबूर हुए। अब लोगों को उम्मीद है कि अगली बैठक समय पर आयोजित कर महोत्सव की तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामनवमी में DJ प्रतिबंध पर विधायक का विरोध, आस्था और परंपरा के खिलाफ बताते हुए विधानसभा परिसर में दिया धरना

थाना गेट के पास चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, 22 हजार रुपये जुर्माना वसूला

विधानसभा में उठा बेलगड्डा तालाब स्थित फल्गु नदी उद्गम स्थल के विकास का मुद्दा

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी जानकारी

वरिष्ठ नागरिक व बाल विवाह निषेध पर नालसा संवाद के तहत चला जागरूकता अभियान

मनरेगा योजनाओं की जांच करने पहुंची जिला स्तरीय टीम, कई अनियमितताओं के संकेत

शस्त्र पूजा के साथ मंगला जुलूस का शुभारंभ

पहले मंगलवार पर भव्य मंगला जुलूस निकाला गया

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो सगे भाई घायल

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए दो किशोर, एक बाइक, एक स्कूटी जब्त

सांस्कृतिक एकता का प्रतीक: भौरों गांव का ऐतिहासिक डोल जतरा महोत्सव

जिला परिषद की बैठक जिला परिषद सभाकक्ष में आयोजित

Leave a Comment