Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नारे दवाया गांव में सरकार आपके द्वार शिविर आयोजित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कान्हाचट्टी (चतरा)। कान्हाचट्टी प्रखंड के बैंगाकला पंचायत अंतर्गत नारे दवाया गांव में शुक्रवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला परिषद उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीओ मनोज कुमार गोप, मनरेगा अभियंता शशिकांत कुमार सिंह, बीपीओ सुबोध पासवान, पंचायत सचिव एवं मुखिया शोभा देवी उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने गांववासियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा इन योजनाओं का सही लाभ कैसे प्राप्त किया जाए, इस बारे में विस्तार से समझाया। मनरेगा समेत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मजदूरों को आर्थिक रूप से सशक्त और खुशहाल बनाने पर जोर दिया गया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं भी संबंधित अधिकारियों को बताईं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment