Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ए डिविजन क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल मैच में सी टी सी ए ने सी टी सी बी को 101 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित ए डिविजन क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल मैच में सी टी सी ए ने सी टी सी बी को 101 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला पहले सेमीफाइनल के विजेता डायमंड क्रिकेट क्लब के साथ होगा . फाइनल मैच 23 नवंबर को खेला जाएगा।

स्थानीय बी.एस. कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में निर्धारित 40 ओवर के मैच में टॉस जीतकर सी टी सी बी ने सी टी सी ए को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया पूरी टीम 39.4 ओवर में 243 रन बनाकर ऑल आउट हो गई टीम की ओर से हिमांशु रंजन कुमार ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 87, प्रेम कुमार ने 28,तथा अमित कुमार ने 51 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए अखलाक अहमद ने 3, जयजीत चौबे ने 3, प्रिंस सिन्हा

ने 2 तथा विपुल कुमार भारती ने 2 विकेट लिया जवाबी पारी खेलते हुए सीटीसी बी की टीम 33.2 ओवर में 142 रन बनाकर ऑल आउट हो गई टीम की ओर से अभिजीव आनंद ने 32,प्रिंस सिंन्हा ने 19, तथा विराट यादव ने 18 रनों का योगदान दिया सीटीसीए की ओर से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु रंजन कुमार ने 2, प्रेम कुमार ने 2 तथा अभिमन्यु कुमार ने 2 विकेट लिया। मैच के अंत में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष रथींद्रनाथ राय ने आज के मैन ऑफ द मैच हिमांशु रंजन कुमार को सम्मानित किया। आज के मैच का संचालन विपुल कुमार, अभिषेक कुमार तथा आयुष कुमार ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment