इटखोरी (चतरा)। झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर इटखोरी प्रखंड में उत्साहपूर्ण माहौल में साइकिल रैली निकाली गई। रैली केबी उच्च विद्यालय से शुरू होकर प्रखंड कार्यालय होते हुए भद्रकाली मंदिर तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों, युवाओं और स्थानीय लोगों ने जोश के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड कार्यालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा और शिबू सोरेन की तस्वीर पर माला अर्पित कर की गई। इसके बाद आयोजित सम्मान समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखियाओं, पंचायत समिति सदस्यों, प्रखंड कर्मियों और पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र और साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मंच पर प्रमुख प्रिया कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बांकिरा, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, अंचलाधिकारी सविता सिंह, उपप्रमुख संजय गुप्ता, डॉ. मृत्युंजय सिंह, मुखिया रंजय भारती, रामदेव यादव, युगेश्वर दांगी, सोनी कुमारी, सांसद प्रतिनिधि नागिन सिंह, रूबी देवी, सतीश सिंह, उपेन्द्र कुमार, जय कुमार दास, रवि भूषण सिन्हा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
झारखंड स्थापना दिवस पर साइकिल रैली और सम्मान समारोह, बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता
WhatsApp Group
Join Now
Leave a comment








