ЁЯУ░ рд╢рд╛рджреАрд╢реБрджрд╛ рдпреБрд╡рдХ рдФрд░ рд╡рд┐рдзрд╡рд╛ рдорд╣рд┐рд▓рд╛ рдХреА рдЧреНрд░рд╛рдореАрдгреЛрдВ рдиреЗ рдХрд░рд╛рдИ рд╢рд╛рджреА, рд╕реЛрд╢рд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдкрд░ рд╡рд╛рдпрд░рд▓ рд╣реЛ рд░рд╣рд╛ рд╡реАрдбрд┐рдпреЛ, рдЪрд░реНрдЪрд╛ рдХрд╛ рд╡рд┐рд╖рдп рдмрдирд╛ рдорд╛рдорд▓рд╛

SHASHI PATHAK
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा), 25 अक्टूबर: टंडवा प्रखंड क्षेत्र के राहम गांव में शनिवार दोपहर को एक अनोखी घटना सामने आई, जिसमें शादीशुदा युवक और तीन बच्चों वाली विधवा महिला का विवाह ग्रामीणों की मध्यस्थता में संपन्न हुआ। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, युवक बिट्टू पांसी का एक बेटा और एक बेटी है, जबकि महिला के तीन बड़े बच्चे हैं। दोनों के बीच लंबे समय से संबंध बनाए जाने की बातें थीं। ग्रामीणों को जैसे ही इस संबंध की जानकारी मिली, उन्होंने युवक और महिला को पकड़कर स्थानीय परंपरा के अनुसार विवाह संपन्न कराया। शादी के दौरान महिला के मांग में सिंदूर भरा गया और दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमें खाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर जनता में विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *