Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोकपाल ने मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं का किया निरीक्षण, बीडीओ ने मनरेगा कर्मियों के साथ की बैठक, दिए कई दिशा निर्देश

On: April 29, 2025 11:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोकपाल ने मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं का किया निरीक्षण

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारिसाखी पंचायत भवन मनरेगा लोकपाल संध्या प्रधान मंगलवार को पहुंची। यहां लोकपाल ने मनरेगा के तहत संचालित कार्यों के पंजी का अवलोकन किया। साथ ही बीपीओ सहित कर्मियों के साथ बैठक कर कई निर्देश भी दिए। इसके बाद लोकपाल बारिसाखी गांव में बने डोभा, कूप व आम बागवानी का निरीक्षण किया। लोकपाल ने बारिसाखी गांव से गढ़ा खोदो पौधा लगाओ अभियान की शुरुआत भी की। इसके साथ प्रखंड के सभी पंचायतों में गढ़ा-खोदने का काम बुधवार से शुरू किया जाएगा। मौके पर बीपीओ रामकुमार सिंह, रोजगार सेवक पार्वती कुमारी समेत अन्य मौजूद थे।

मनरेगा कर्मियों के साथ बीडीओ ने की बैठक, दिए कई दिशा निर्देश

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड कार्यालय कक्ष में बीडीओ राहुल देव ने मंगलवार को मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, आवास कॉर्डिनेटर के साथ समीक्षा बैठक किया। इस दौरान बिरसा सिंचाई कूप निर्माण कार्य प्रगति के संबंध में जानकारी लेने के साथ अबुआ आवास निर्माण में स्थल निरीक्षण कर जिओ टैग कर राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया। इसके साथ आम बागवानी में प्रखंड के सभी पंचायत में बुधवार से गढ़ा खोदो अभियान चलाने का निर्देश दिया। बैठक में बीपीओ रामकुमार सिंह, मुखिया निर्मला देवी, जगदीश यादव, सुमीरा कुमारी, बेबी देवी, डेगन गंझु, पंचायत सचिव दिगम्बर पांडेय, उज्वल सिंह, चितरंजन शर्मा, सहायक अभियंता मनोज कुमार, कनीय अभियंता सचिनदत शर्मा, रोजगार सेवक प्रदीप कुमार, सतेंद्र कुमार शालिनी भारती वर्मा, निर्मल दांगी, पार्वती कुमारी समेत अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​लोहरदगा आस्था और विश्वास का महापर्व चैती छठ लोहरदगा जिले में पूरे उल्लास के साथ संपन्न

समान नागरिक संहिता विधेयक (UCC) 2026 विधानसभा में पेश

11 साल पुराने अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

चतरा में होमगार्ड बहाली की नई तिथियां जारी

उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित

वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा, उपायुक्त ने निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा पर दिया जोर

कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन को लेकर समीक्षा बैठक

साथिया सम्मेलन व स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह आयोजित

गैस एजेंसी की जांच, स्टॉक व वितरण व्यवस्था की समीक्षा

तेज रफ्तार का कहर, बाइक रेलिंग से टकराई, दो युवकों की मौत

जंगल में महिला की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

झोलाछाप डॉक्टर पर युवक की मौत का आरोप

Leave a Comment