लोहरदगा आस्था और विश्वास का महापर्व चैती छठ लोहरदगा जिले में पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार को महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया गया। इस अवसर पर लोहरदगा के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
शहर के ऐतिहासिक ठकुराइन तालाब और फुलवारी राम मंदिर तालाब समेत तमाम जलाशयों में शाम होते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई। छठव्रतियों ने पवित्र जलाशयों में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया से अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की।
परिजनों की निरोगता और लंबी आयु का आशीर्वाद मांगा।
जिले की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
भक्तिमय हुआ वातावरण
”कांच ही बांस के बहंगिया और केरवा जे फरेला घवद से जैसे पारंपरिक छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए। नगर परिषद और स्थानीय पूजा समितियों द्वारा साफ-सफाई की भी पुख्ता व्यवस्था की गई थी मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा






















Total Users : 863171
Total views : 2584965