चतरा। 21 मार्च को चतरा शहरी क्षेत्र के दिभा मोहल्ला निवासी अंकित गुप्ता नामक युवक की हत्या हुई थी। मृतक अंकित के आश्रित मां और बहनों ने जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त रमेश घोलप से मिलकर सरकारी मदद की गुहार लगाई थी। उपायुक्त ने आश्रित के मामले को संज्ञान में लेते हुए सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में किशोरी समृद्धि योजना के तहत 20 हजार एवं राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत 20 हजार का स्वीकृति पत्र और छोटी बहन के पठन-पाठन हेतु इंदुमती टिबरेवाल में नामांकन पत्र का वितरण किया। उन्होंने कहा मृतक अंकित की बहन को वाह्यस्रोत के आधार पर नौकरी दिलाने का कार्य किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा जिला प्रशासन द्वारा उनके तीन बहने, मां और बीमार पिता को कम से कम तकलीफ हो उसके लिए उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिया गया है और आगे भी जिला प्रशासन द्वारा नियमसंगत मदद के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, मृतक अंकित गुप्ता के परिवार के सदस्य, इलेक्ट्रिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार समेत अन्य उपस्थित थे।
उपायुक्त ने अंकित के आश्रितों के बीच किया किशोरी समृद्धि योजना व राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम का स्वीकृति पत्र का वितरण, पठन-पाठन हेतु छोटी बहन का इंदुमती टिबरेवाल में कराया गया नामांकन

On: April 28, 2025 11:08 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 863616
Total views : 2585578