Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रखंड स्तरीय रुआर कार्यक्रम में शामिल हुए पदाधिकारी व शिक्षक, उछ्देश्यों पर हुई चार्चा

On: April 28, 2025 11:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बीआरसी बलबल में स्कूल रुआर कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत बीडीओ राहुल देव, बीपीओ नीरज कुमार सिंह, सीआरपी नवनीत कुमार सिन्हा, प्रेमचंद साव समेत अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में उपस्थित शिक्षकों से बीपीओ ने कहा कि स्कूल रुआर कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्कूल के माहौल से परिचित कराना, उन्हें भयमुक्त और आनंददायक वातावरण देना और उनके सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाना है। साथी उन्होंने बताया कि नामांकन अभियान, दिव्यांग छात्रों के लिए पेयजल और शौचालय की सुविधा करने, किचनगार्डन, बागवानी गतिविधि का संचालन एवं मध्याह्न भोजन पर विस्तृत जानकारी दिया। वहीं बीडीओ ने कहा कि विद्यालय वह स्थान है, जहां शिक्षा ग्रहण की जाती है। जहां बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं नैतिक गुणों का विकास होता है। नव प्रवेशित बच्चों को स्कूल के नियम विनियम और गतिविधियों से परिचित कराना, बच्चों को बिना किसी रूकावट के सीखने का अवसर प्रदान करना, बच्चों को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक कौशल सीखाना तथा सामाजिक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही साथ शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बेहतर संबंध बनाने पर जोर दिया गया। मौके पर सीआरपी राजकुमार राजू, अकाउंटेंट मोहन समेत शिक्षक व शिक्षाएं मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​लोहरदगा आस्था और विश्वास का महापर्व चैती छठ लोहरदगा जिले में पूरे उल्लास के साथ संपन्न

समान नागरिक संहिता विधेयक (UCC) 2026 विधानसभा में पेश

11 साल पुराने अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

चतरा में होमगार्ड बहाली की नई तिथियां जारी

उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित

वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा, उपायुक्त ने निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा पर दिया जोर

कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन को लेकर समीक्षा बैठक

साथिया सम्मेलन व स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह आयोजित

गैस एजेंसी की जांच, स्टॉक व वितरण व्यवस्था की समीक्षा

तेज रफ्तार का कहर, बाइक रेलिंग से टकराई, दो युवकों की मौत

जंगल में महिला की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

झोलाछाप डॉक्टर पर युवक की मौत का आरोप

Leave a Comment