Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सामाजिक अंकेक्षण दल द्वारा पंचायत स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का किया गया आयोजन

On: April 28, 2025 11:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न पंचायत भवनों में सामाजिक अंकेक्षण दल के तहत सोमवार को पंचायत स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरुआत संकल्प दिला कर की गई। जनसुनवाई में जुरी सदस्य में एक जनप्रतिनिधि, एक सामाजिक कार्यकर्ता, एक मनरेगा मजदूर, एक महिला समूह की सदस्य का चयन किया गया था। द्वारी पंचायत भवन में जनसुनवाई कार्यक्रम में वर्ष 2024-25 में मनरेगा योजना से 20 प्रकार के संचालित योजनाओं में 190 मामले आए। जिसमें सभी मामले की सुनवाई पंचायत स्तर पर किया गया। वहीं मांझगवां, बारिसाखी, बगियातु, गिद्धौर व पहरा पंचायत में भी जनसुनवाई की गई। मौके पर बीपीओ रामकुमार सिंह, मुखिया जगदीश यादव, सरिता देवी, निर्मला देवी, बेबी देवी, सुमीरा कुमारी, डेगन गंझु, पंचायत सचिव उज्वल कुमार सिंह, दिगम्बर पांडेय, चितरंजन शर्मा, रोजगार सेवक प्रदीप कुमार, सतेंद्र कुमार वर्मा, निर्मल दांगी, पार्वती कुमारी, कनीय अभियंता सचिनदत शर्मा, वार्ड सदस्य समेत अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​लोहरदगा आस्था और विश्वास का महापर्व चैती छठ लोहरदगा जिले में पूरे उल्लास के साथ संपन्न

समान नागरिक संहिता विधेयक (UCC) 2026 विधानसभा में पेश

11 साल पुराने अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

चतरा में होमगार्ड बहाली की नई तिथियां जारी

उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित

वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा, उपायुक्त ने निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा पर दिया जोर

कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन को लेकर समीक्षा बैठक

साथिया सम्मेलन व स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह आयोजित

गैस एजेंसी की जांच, स्टॉक व वितरण व्यवस्था की समीक्षा

तेज रफ्तार का कहर, बाइक रेलिंग से टकराई, दो युवकों की मौत

जंगल में महिला की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

झोलाछाप डॉक्टर पर युवक की मौत का आरोप

Leave a Comment