Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

टोटो के चपेट में आने से युवक की मौत

On: April 27, 2025 10:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा/हंटरगंज। जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा-डोभी मुख्य पथ एनएच 22 हंटरगंज पानी टंकी आरसीएम दुकान के समीप टोटो के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। युवक की पहचान थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी शिव कुमार लाल के 40 वर्षीय पुत्र अरविंद लाल के रुप में हुई है। अरविंद घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य है। रविवार शाम को अपने गांव से ही दो दोस्तो के साथ स्विफ्ट रिपेयर करवाने हंटरगंज पानी टंकी के समीप एक गैराज में पहुंचा था। इस दौरान युवक गाड़ी रिपेयर होने के बाद चतरा-डोभी मुख्य पथ के किनारे स्वीप्ट लगाकर गेट खोल मुख्य पथ पर खड़ा हुआ था, तभी चतरा की ओर से आ रही टोटो ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे युवक मुख्य सड़क पर गिर गया और अनियंत्रित टोटो युवक को घसीटते हुए लगभग 5 मीटर ले गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब टोटो चालक टोटो लेकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद दोनो दोस्तों ने उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन पर अज्ञात टोटो चालक के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है और पुलिस टोटो की तलाश में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​लोहरदगा आस्था और विश्वास का महापर्व चैती छठ लोहरदगा जिले में पूरे उल्लास के साथ संपन्न

समान नागरिक संहिता विधेयक (UCC) 2026 विधानसभा में पेश

11 साल पुराने अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

चतरा में होमगार्ड बहाली की नई तिथियां जारी

उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित

वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा, उपायुक्त ने निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा पर दिया जोर

कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन को लेकर समीक्षा बैठक

साथिया सम्मेलन व स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह आयोजित

गैस एजेंसी की जांच, स्टॉक व वितरण व्यवस्था की समीक्षा

तेज रफ्तार का कहर, बाइक रेलिंग से टकराई, दो युवकों की मौत

जंगल में महिला की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

झोलाछाप डॉक्टर पर युवक की मौत का आरोप

Leave a Comment