न्यूज स्केल संवाददाता, श्रीकांत
पत्थलगड़ा(चतरा)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुवे आतंकी हमले के खिलाफ पत्थलगड़ा प्रखंड में आक्रोश रैली निकाली गई। सरस्वती संगम क्लब तेतरिया द्वारा निकाली गई आक्रोश रैली तेतरिया से निकली जो विभिन्न गांवों का भ्रमण कर सुभाष चौक पत्थलगड़ा पहुंची, जहां लोगों ने हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त किया। रैली में एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टरों पर सैकड़ों की संख्या में शामिल लोगों ने आतंकवादियों व पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुवे चल रहे थे। लोगों ने कहा कि अब चुप बैठने का समय नहीं है, आतंकवादियों को उनके घर में घुस कर चुन-चुन कर मारने व उनके आका पाकिस्तान के ऊपर हमला करने का समय आ गया। आतंकवादियों के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार कर रहे थे। जबकी रैली में विहिप नेता आशीष दांगी, मुकेश दांगी, भाजपा नेता बासुदेव दांगी, बसंत कुमार, बिमल सिंह, अवध किशोर दांगी, दुर्गेश कुमार, बीरबल दांगी, पंकेश कुमार, अमित कुमार, समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।
आतंकी हमले के खिलाफ आक्रोश रैली, आतंकवादियों व पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी

On: April 27, 2025 10:16 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 863438
Total views : 2585333