Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डेढ़ महीने की मासूम बच्ची दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हुए भीषण हादसे में जिंदा जली…

On: April 23, 2023 8:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

रेवाड़ी(हरियाणा): शनिवार की रात दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक टेंपो में अज्ञात वाहन की टक्कर से आग लग गई। जिसमें टेंपो में सवार डेढ़ माह की बच्ची जिंदा जल गई और उसकी मां सहित चार लोग गंभीर रुप से झुलस गए। एक महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाले वाहन को लेकर चालक मौके से फरार हो गया। हरियाणा राज्य अंतर्गत रेवाड़ी जिले के बावल थाना क्षेत्र में घटी इस घटना की जांच पुलिस कर रही है।

टेंपो पर सवार सभी खाटू श्याम जा रहे थे

पुलिस की माने तो राजस्थान के धौलपुर निवासी वेदप्रकाश वर्तमान में गुरुग्राम में रहते हैं। शनिवार की रात को वह अपने टेंपो में पत्नी रेनू, आठ माह की बेटी भूमि, अपनी बहन आगरा के गांव सागपुर की रहने वाली पूजा व उसकी डेढ माह की बेटी के साथ खाटू श्याम जा रहे थे। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रूध पुल पर पहुंचे तो पीछे से अज्ञात वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपो सड़क पर पलट गया और उसमें आग लग गई और तुरंत ही पूरे टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस व दमकल केंद्र को दी। दुर्घटना के बाद वेदपाल ने राहगीरों की मदद से अपनी पत्नी, बेटी व बहन को टेंपो से निकाल लिया, लेकिन डेढ़ माह की बच्ची अंदर ही रह गई और उसकी मौत हो गई। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। पुलिस ने चारों घायलों को उपचार के बाद बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से रेवाड़ी रेफर कर दिया गया। वहीं रेवाड़ी से भी गंभीर स्थिति को देखते हुए चारों को रोहतक पीजीआइ के रेफर किया गया है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी के मोर्चरी में रखवाया। दुसरी ओर जांच पुलिस अधिकारी के अनुसार दो महिलाओं व बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों के पहुंचने के बाद बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस जांच में सीएनजी के कारण लगी आग

प्राथमिक जांच में पुलिस को पता लगा है कि टेंपो में सीएनजी टैंक लगा हुआ था और पीछे से वाहन की टक्कर लगने से टेपों हाईवे पर पलट गया और सीएनजी का रिसाव होने के कारण आग लग गई। टेंपो में लगा सीएनजी टैंक कंपनी फिटेड था। इस बाबत बावल थाने में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

खौफनाक मर्डर मिस्ट्री: प्रेम-प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या; आरी और ग्राइंडर से शव के टुकड़े कर जंगल में जलाया, प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

Leave a Comment