Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वज्रपात का कहर, तीन खिलाड़ियों की मौत, 5 गंभीर

On: August 15, 2024 12:04 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

विधायक, पूर्व मंत्री व मुखिया ने की संवेदना व्यक्त, शोकाकुल परिवार को हर संभव मदद का दिया भरोसा

न्यूज स्केल संवाददाता
सिमडेगा/कोलेबिरा। सिमड़ेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत टूटिकेल पंचायत में वज्रपात के कहर से तीन खिलाड़ियों की मौत हो गई। वहीं पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। इतने संख्या में मौत के कारण से खिलाड़ी के अलावे पंचायत में शोक की लहर व्याप्त होने के साथ पंचायत में मातम छा गया है और महिलाओं की चीख पुकार से पूरा हॉस्पिटल गमगीन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत टूटिकेल पंचायत अंतर्गत झपला आरसी प्राथमिक विद्यालय के समीप मैदान में बुधवार को हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जहां सभी खिलाड़ी मैदान में उतरने के लिए जर्सी पहन रहे थे, तभी अचानक लगभग एक से डेढ बजे वज्रपात हुई जिससे उक्त पंचायत के करंज टोली निवासी सेनन डांग पिता तुरकन डांग, टूटिकेल डांड टोली निवासी निर्मल होरो पिता हाबिल होरो व राय बेड़ा पहारतोली निवासी एनोस बुढ पिता सेजन बुढ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टूटिकेल पंचायत के क्लीमेंट बागे, सलीम बागे, पातरस डांग, पतरिष बागे, जायलस बागे गंभीर रूप से घायल हो गए। उपस्थित लोगों द्वारा घायलों को गोबर से ढक कर रखा गया था। तत्पश्चात इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को मिलने पर कोलेबिरा प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र किड़ो, अंचल अधिकारी अनूप कच्छप व थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहीं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं घटना की सूचना पर कोलेबिरा विधायक विक्सल कोनगाड़ी, पूर्व मंत्री एनोस एक्का, सुजान मुंडा, मुखिया सुशीला डांग ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्लॉक परिसर में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बंजर जमीनों से किसानों की तकदीर बदल रही बिरसा हरित ग्राम योजना

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

झारखंड आंदोलनकारी ने झामुमो नेता से की मुलाकात: जाना हाल-चाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना

Leave a Comment