झारखण्ड/गुमला- शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे अवैध परिवहन की गुप्त सूचना वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बेलाल अनवर को मिलने पर इसकी सूचना वन विभाग बसिया को प्राप्त हुई सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी वनपाल एवं वनरक्षियों द्वारा दो टीम का गठन किया गया जो रातभर दो टीम बनाकर, पहला टीम बसिया नाका के पास गश्ति करने में लगा रहा तथा दूसरा टीम देवनदी के पास कोलेबिरा गुमला दो रास्तो पर नजर बनाये रखें थे। सुबह करीब 8.00 बजे 12 चक्का ट्रक तिरपाल लगाये बिना रूके रफ्तार से भागने लगा उक्त ट्रक का पिछा कर उसे लोंगा-कलिगा के बीच पकड़ लिया गया। ट्रक ड्राईवर चलता ट्रक छोड़ कर भागने में कामयाब रहा। उक्त ट्रक में सखुआ के लगभग 120 बीम (600 cft) एवं 03 नेम प्लेट मिले जिसमें अलग-अलग नम्बर मौजूद थे। उक्त ट्रक को सुरक्षित बसिया वन परिसर में रखा गया है तथा नियमानुसार कानुनी कार्रवाई की जा रही है।
गुप्त सूचना मिलने पर वन विभाग बसिया द्वारा लकड़ी माफिया द्वारा लोड किए गए 120 सखुआ बीम सहित ट्रक को जब्त किया गया*
By Ajay Sharma
On: December 23, 2023 2:35 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now





















Total Users : 849695
Total views : 2566244