Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चतरा में मादक पदार्थों की खेती और तस्करी की रोकथाम के लिए नार्कोटिक्स समन्वय केंद्र जिला स्तरीय समिति की बैठक।

On: December 23, 2023 11:22 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा जिले में मादक पदार्थों की खेती ,तस्करी, क्रय विक्रय की रोकथाम शिकायतों का निवारण और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नारकोटिक्स समन्वय केंद्र की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने, बरामदगी से जुड़े मामलों की जांच की निगरानी के नारकोटिक्स समन्वय केंद्र स्थापित किया है।

बैठक में जिले के उपायुक्त अबु इमरान ने नशा मुक्त चतरा जिला बनाने के लिए जिले में अफीम खेती , नशीले पदार्थो की तस्करी और खरीद बिक्री को लेकर प्राप्त हो रही शिकायतों पर त्वरित और कठोर कार्यवाई की जाय। जहाँ भी नशीले पदार्थो की खेती की सूचना प्राप्त होती है वहाँ अविलंब पहुंचकर खेती को नष्ट किया जाय और संलिप्त लोगों पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाई की जाय। उन्होंने कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाने, युवा पीढ़ी में नशे की बढ़ती लत छुड़ाने के लिए आम लोगों जागरूक करना आवश्यक है।

बैठक में जिले के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों को चुनौती से निपटने के लिए रणनीति बनाने , तकनीक का उपयोग, विभागों के साथ समन्वय , मादक पदार्थ के परिवहन पर कड़ी नजर रखने और एनडीपीएस अधिनियम के अवैध प्रावधानों से प्रभावित क्षेत्रों में जागरकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीषण आग, ICU में भर्ती 10 मरीजों की मौत

नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने प्रेमचंद साव, 13 मतों से मिली जीत

नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ, प्रेमचंद साव बने उपाध्यक्ष

त्योहारों को लेकर पुलिस का निर्देशरू सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचें, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से ठप पड़े काम, मजदूरों ने प्रखंड कार्यालय पहुंच सौंपा आवेदन

सरकारी आवास की आस टूटी, मजदूरी कर खुद मिट्टी का घर बना रहा अखिलेश

शिव मंदिर विकास समिति का गठन, मतदान से चुने गए पदाधिकारी

आयुष्मान आरोग्य मंदिर अस्पताल में चोरी, चोर फ्रिज-इनवर्टर सहित कई सामान ले उड़े

जलमहोत्सव कार्यक्रम के तहत पंचायत सचिवालय में बैठक, जलसहिया को दिए आवश्यक निर्देश

रामनवमी पूजा समिति की बैठक, नई कमेटी का हुआ गठन

बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार का इकलौता चिराग बुझा

Leave a Comment