चतरा, न्यूज स्केल: चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान ‘विनाशक’ साबित हो रहा है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने रिमी पंचायत के खाखर गांव में छापेमारी कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों की बड़ी खेप बरामद की है।
करोड़ों की बरामदगी और पुलिस की दबिश
मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अमारिक गंझु, मनोज गंझु और सरजू गंझु जैसे तस्कर भारी मात्रा में अफीम और डोडा छिपाकर बाहरी व्यापारियों को बेचने की तैयारी में हैं।
इसे भी पढ़ेः- नशीले पदार्थों का बड़ा भंडाफोड़, 1.30 करोड़ के अवैध सामान जब्त, नकद व बाइक भी बरामद
जब्त किए गए पदार्थों का विवरण:
गीली अफीम: 8.700 किलोग्राम।
डोडा: 370 किलोग्राम।
पोस्ता दाना: 109 किलोग्राम।
दस्तावेज: आरोपियों के आधार कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण कागजात।
फरार तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस
सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में जब पुलिस ने गांव में दस्तक दी, तो तस्करों में हड़कंप मच गया। पुलिस की आहट पाते ही नामजद आरोपी अंधेरे और भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने लावालौंग थाना कांड संख्या 23/26 के तहत NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में अवैध नशे के कारोबार को जड़ से मिटाया जाएगा। इस बड़ी कार्रवाई में एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, अवर निरीक्षक विधायक प्रसाद यादव समेत जिला पुलिस के जवान शामिल थे।
इसे भी पढ़ेः- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख के नशीले पदार्थ जब्त
इसे भी पढ़ेः- मानव तस्करी का महा-खुलासा: 163 मासूम बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, 8 तस्कर गिरफ्तार
इसे भी पढ़ेः- मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि
इसे भी पढ़ेः- आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच
इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार




















Total Users : 907404
Total views : 2647326