Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत, सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री! बीजेपी कोटे से होगा सीएम, 15 को शपथ ग्रहण

On: April 14, 2026 6:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क: बिहार की सियासत में आज वह ऐतिहासिक मोड़ आ गया जिसका इंतजार दशकों से किया जा रहा था। लगभग दो दशकों तक बिहार की सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा, जिसके साथ ही बिहार में ‘नीतीश राज’ का पटाक्षेप हो गया है। अब बिहार की कमान भारतीय जनता पार्टी के हाथों में होगी और सम्राट चौधरी प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे।

कल होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह

सियासी गलियारों से छनकर आ रही खबरों के मुताबिक, कल यानी 15 अप्रैल को पटना के राजभवन (लोक भवन) में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। सम्राट चौधरी के नाम पर गठबंधन और नेतृत्व स्तर से अंतिम मुहर लग चुकी है, जिसकी औपचारिक घोषणा आज शाम तक कर दी जाएगी।

24 सदस्यीय मंत्रिमंडल का ‘पावर फॉर्मूला’

नई सरकार के गठन को लेकर जो फॉर्मूला सामने आया है, उसके अनुसार मंत्रिमंडल में कुल 24 मंत्री शामिल हो सकते हैं:

  • बीजेपी (11 मंत्री): मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित 11 मंत्री। संभावित नामों में विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल और श्रेयसी सिंह के नाम रेस में हैं।

  • जेडीयू (09 मंत्री): उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) समेत 9 मंत्री। इसमें विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी और लेसी सिंह जैसे पुराने चेहरे शामिल हो सकते हैं।

  • सहयोगी दल: चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) से 2, जबकि जीतन राम मांझी की ‘हम’ (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम (RLM) से 1-1 मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक और इस्तीफा

इस्तीफे से ठीक पहले नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक की, जिसमें मौजूदा मंत्रिमंडल को भंग करने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। इस इस्तीफे के साथ ही बिहार में उस दौर का अंत हो गया है जहाँ सरकार चाहे किसी की भी हो, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होते थे। अब बिहार में पहली बार विशुद्ध रूप से बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार चलने जा रही है। बिहार की जनता और राजनीतिक विश्लेषकों की नजरें अब आज शाम होने वाले औपचारिक ऐलान और कल के शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं।

इसे भी पढ़ेः- RJD का बड़ा दांव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

“फोन पर बेकाबू जुबान… और फिर मचा बवाल!” पुलिस अफसर का ऑडियो वायरल

नशे के कारोबार पर पुलिस का ‘डिजिटल स्ट्राइक’: ₹1 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त, खाखर गांव में एसपी की टीम ने दी दबिश

सीआईएसएफ द्वारा एनटीपीसी में कार्यक्रम आयोजित कर अग्निशमन जागरूकता सप्ताह का किया शुभारंभ

पुष्कर में 43 दिवसीय शत गायत्री महायज्ञ अपने अंतिम चरण में, उमड़ रहा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

राशन दुकानदारों की बैठक, समय पर वितरण के सख्त निर्देश

जिले में ‘पंचायत कर गोइठ’ का 30वां संस्करण आयोजित

जिले में ‘स्कूल रूआर 2026’ अभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित

मानव तस्करी का महा-खुलासा: 163 मासूम बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, 8 तस्कर गिरफ्तार

शॉर्ट सर्किट से केक दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

दिनदहाड़े लूट, सीएसपी संचालक से 2.96 लाख छीने

खेत में काम के दौरान वृद्ध की मौत, गांव में शोक

दो गुटों में हिंसक झड़प, युवक गंभीर रूप से घायल

Leave a Comment