Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

संकल्प सप्ताह का डीडीसी व प्रमुख ने किया शुभारंभ, 9 अक्टूबर तक चलाया जाएगा कार्यक्रम

On: October 4, 2023 6:17 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

संकल्प सप्ताह का डीडीसी व प्रमुख ने किया शुभारंभ, 9 अक्टूबर तक चलाया जाएगा कार्यक्रम

मयूरहंड(चतरा)। जिले के मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को आकांक्षी प्रखंड के तहत संकल्प सप्ताह कार्यक्रम का डीडीसी उत्कर्ष गुप्ता एवं प्रमुख मिकी देवी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर डीडीसी श्री गुप्ता ने बताया की भारत सरकार द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत मयूरहंड प्रखंड का चयन किया गया है। आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत तीन अक्टूबर से नव अक्टूबर तक प्रखंड स्तर पर संकल्प सप्ताह का कार्यक्रम चलाया जाएगा। साथ हीं संकल्प सप्ताह के तहत प्रखंड क्षेत्र में कई गतिविधियां सुनिश्चित की जाएगी। इसके तहत संबंधित विभाग स्वास्थ्य, आजीविका, स्वच्छता, कृषि, शिक्षा आदि से संबंधित कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित करेंगे। संकल्प सप्ताह के तहत पहला दिन संपूर्ण स्वास्थ्य-एक संकल्प का आयोजन सभी हेल्थ, वेलनेस सेंटरो और पीएचसी पर किया जा रहा है। इसके तहत एएनसी क्लिनिक, टीकाकरण, एनीमिया टेस्ट एंड ट्रीटमेंट, टीबी स्क्रीनिंग आदि गतिविधियां आयोजित की जा रही है। चार अक्टूबर को सुपोषित परिवार-पोषण मेला का आयोजन होगा, जिसमें संतुलित आहार, मेरा पोष्टिक बगीचा, अन्न प्रासन्न पोषण से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आंगनबाडी केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पांच अक्टूबर को स्वच्छता आधारित कार्यक्रम और गतिविधियों का आयोजन घर, गांव और पंचायत को स्वच्छ बनाए जाने के लिए पंचायत सचिवालयों में की जाएगी। छरू अक्टूबर को ग्राम पंचायत भवन पर कृषि महोत्सव का आयोजन होगा। सात को प्राईमरी, मीडील स्कुलों में शिक्षा एक संकल्प संबंधी कार्यक्रम, आठ को आजीविका आधारित समृद्धि दिवस का आयोजन पंचायत भवन में, 9 अक्टूबर को संकल्प सप्ताह समावेश का आयोजन होगा। जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मियों को संकल्प सप्ताह कार्यक्रम के तहत तिथिवार गतिविधियों को बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा, बीपीओ नीरज कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुमित जयसवाल के अलावा प्रखंड व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

भंडरा: एक घंटे की बारिश और थम गई मुख्य बाजार की रफ्तार, सड़क बनी दरिया, छात्र और राहगीर बेहाल

लोहरदगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 17 मई को आयोजित होगा विकास मेला

कल्याण अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 214 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

साप्ताहिक हाट में कोल वाहनों का तांडव, घंटों लगा रहा महाजाम; बाजार में मची अफरा-तफरी!

निर्माणाधीन मकान में बड़ा हादसा, मचान टूटने से दो मजदूर गिरे; एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल!

Leave a Comment