Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

On: March 10, 2026 8:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासन से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त कीर्तिश्री के समक्ष रखीं। जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, सड़क निर्माण, भारतमाला परियोजना, कृषि विभाग, अबुआ आवास, राशन, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है। इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर प्रशासन के प्रति जनविश्वास को मजबूत करना है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन चतरा द्वारा प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को पूर्वाह्न 11ः30 बजे से अपराह्न 12ः30 बजे तक समाहरणालय में नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित किया जाता है। जिला प्रशासन ने आमजनों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

मानदेय वृद्धि समेत मांगों को लेकर आवास कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, 17 से 20 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल, मांगें पूरी नहीं होने पर 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल

पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित, 20 मार्च तक अधूरे आवास हर हाल में पूरा कराने का निर्देश

सड़क निर्माण कार्य के दौरान हादसा, बाइक सवार की मौत, मशीन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एकल नारी संगठन का कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के अधिकार व सम्मान पर हुई चर्चा

कल्याण अस्पताल में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर, 145 मरीजों का हुआ इलाज

पाण्डेयपुरा डाकघर का पिन कोड बदला, अब 825414 पिन कोड से ही भेजी जाएगी डाक सामग्री

रामनवमी पूजा को लेकर महासमिति का गठन, रंजीत ठाकुर बने अध्यक्ष, धूमधाम से मनाया जाएगा पर्व

सिसई-शिवपुर ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण रद्द करने की मांग, छह वर्षों से अधर में लटकी परियोजना पर एनएमएल ने ैभ्।श्र को भेजा पत्र

पंचायत सचिव लखन यादव व सुरेश साहू को दी गई भावभीनी विदाई, प्रखंड सभागार में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

Leave a Comment