Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

On: March 10, 2026 8:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन चतरा द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निदेशक सह मुख्य प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जनगणना कार्य निदेशालय झारखंड, रांची के निर्देश के आलोक में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत जिला, उप-मंडल, चार्ज, अपर चार्ज तथा शहर जनगणना पदाधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण 10 मार्च से 11 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। वहीं जिला एवं चार्ज स्तर के तकनीकी सहायकों को 12 मार्च 2026 को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उपायुक्त कीर्तिश्री ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है। इसलिए सभी पदाधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारी को गंभीरता से समझते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य जनगणना प्रक्रिया का आधार होता है, इसलिए इसे पूरी पारदर्शिता, सटीकता और समयबद्धता के साथ संपन्न करना अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना से जुड़े तकनीकी और प्रायोगिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि आगामी जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सह जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी समेत संबंधित पदाधिकारी, प्रशिक्षक और प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

2 मिनट 24 सेकंड में हनुमान चालीसा, 5 साल के शिवाय ने रचा रिकॉर्ड

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

Leave a Comment