Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अज्ञात उपद्रवियों ने बजरंग बली की प्रतिमा में टांगी जूतों की माला, हिंदू धार्मिक संगठनों ने जताया आक्रोश, विधायक ने दी टंडवा बंद कराने की चेतावनी

On: September 25, 2023 8:18 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
अज्ञात उपद्रवियों ने बजरंग बली की प्रतिमा में टांगी जूतों की माला, हिंदू धार्मिक संगठनों ने जताया आक्रोश, विधायक ने दी टंडवा बंद कराने की चेतावनी
 
टंडवा (चतरा)। बीते देर रात टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चुंदरु धाम में आयोजित दस दिवसीय गणेश महोत्सव के दौरान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से अज्ञात उपद्रवियों द्वारा मंदिर परिसर स्थित बजरंग बली की प्रतिमा पर जूतों की माला टांगे जाने से हिंदू धार्मिक संगठनों में खाशा आक्रोश देखा जा रहा है। रविवार को विहिप के जिला सुरक्षा प्रमुख नकुल राम व बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष जीत गुप्ता, राजकुमार यादव, अमरदीप पांडेय, विनय यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुवे देवी देवताओं का अपमान नहीं सहेंगे, नहीं सहेंगे की जोरदार नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया। साथ हीं गणेश महोत्सव पूजा समिति एवं हिंदू संगठनों ने लिखित आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ज्ञात हो कि पिछले दो माह पूर्व हीं जुलाई में थाना क्षेत्र के खरिका गांव स्थित निर्माणाधीन शिव मंदिर में उपद्रवियों ने मांस का टुकड़ा व हस्तलिखित धमकी भरा पर्चा छोड़कर सामाजिक सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया था, जिसे प्रशासन व प्रतिनिधियों ने आपसी सूझबूझ से शांत किया। हालांकि लोगों में नाराज़गी इस बात की भी देखी जा रही है कि अबतक उक्त मामले का उद्भेदन नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह दल-बल के घटनास्थल में जाकर मामले की पड़ताल में जुट गये हैं। वहीं उन्होंने आमलोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है।
वहीं घटना के आलोक में सिमरिया विधायक किसुन कुमार दास ने स्थानीय प्रशासन को 24 घंटे का अल्टिमेटम जारी कर उपद्रवियों को चिन्हित करते हुवे कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। साथ हीं समय सीमा के अंदर समुचित कार्रवाई नहीं होने पर सख्त तेवर दिखाते हुवे अनिश्चितकालीन टंडवा बंद कराने की भी चेतावनी दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

Leave a Comment