Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विवाह समारोह से डीजे साउंड मशीन चोरी, संचालकों को 2.40 लाख का नुकसान

On: April 29, 2026 12:34 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पिंडारकोण गांव में दो अलग-अलग शादी समारोह बने चोरों का निशाना

गिद्धौर (चतरा)। थाना क्षेत्र के पिंडारकोण गांव में दो अलग-अलग विवाह समारोहों से अज्ञात चोरों ने डीजे साउंड मशीन चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित डीजे संचालकों ने गिद्धौर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, पिंडारकोण गांव निवासी नीतीश कुमार गुप्ता के डीजे की दो मशीन तथा सरहेता गांव निवासी संतोष कुमार के डीजे की भी दो मशीन चोरी हो गई। बताया गया कि पिंडारकोण निवासी छतारी भुइंया एवं बनवारी साव के घर विवाह समारोह में मंडवा कार्यक्रम चल रहा था। सोमवार की रात करीब तीन बजे तक डांस कार्यक्रम चलता रहा।

इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद डीजे साउंड सिस्टम को खोलकर घर के गलियारे में सुरक्षित रख दिया गया। मंगलवार सुबह जब माइक की जरूरत पड़ी और संचालक साउंड सिस्टम के पास पहुंचे, तो देखा कि दोनों विवाह समारोहों से दो-दो मशीन गायब हैं। घटना के बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन मशीनों का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर चोरी की जांच और सामान बरामद करने की मांग की। बताया गया कि इस चोरी की घटना से दोनों डीजे संचालकों को मिलाकर लगभग 2 लाख 40 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। शादी के माहौल में हुई इस चोरी ने खुशी को चिंता में बदल दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भंडरा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध करम लकड़ी बोटा से लदा ट्रैक्टर जप्त, माफियाओं में हड़कंप

एसपी आवास के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार,एक कि मौत, चार गंभीर रूप से घायल 

लोहरदगा: ‘हमर अधिकार मंच’ की कार्यशाला में नागरिकों ने सीखे RTI के गुर, 102 वर्षीय समाजसेवी सम्मानित

करोड़ों Android यूजर्स के लिए हाई अलर्ट: आपके फोन में है सेंधमारी का बड़ा खतरा, भारत सरकार ने जारी की सख्त चेतावनी!

इंसानियत शर्मसार: शराबी पिता ने 5 महीने की दुधमुंही बच्ची को मुक्कों से पीटकर मार डाला, शव डस्टबिन में फेंका!

हंता वायरस का खौफ: स्पेन के पास क्रूज पर फैला संक्रमण, दो भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू कर नीदरलैंड भेजा गया!

दिनदहाड़े फायरिंग: BJYM नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां, पीठ में लगी दो गोली; आरोपी गिरफ्तार!

करोड़ों का सट्टा गैंग: टीचर बनना चाहती थी MA-B.Ed पास यशस्वी, शादीशुदा सिपाही ने प्रेमजाल में फंसाकर बना दिया सट्टेबाज!

15 दिन बाद दूर हुआ गोरीया मुहल्ले का अंधेरा, मुखिया अशोक भुईयां की पहल से लगा नया ट्रांसफार्मर!

बच्चों की प्रस्तुति देख छलक उठीं माताओं की आंखें, DAV शिक्षादीप स्कूल में भव्यता के साथ मना ‘मातृ दिवस’!

रांची से बड़ी खबर: कोकर से 1.5 साल की मासूम अदिति रहस्यमय तरीके से लापता, रो-रोकर परिवार का बुरा हाल; मदद की अपील!

हजारीबाग के नए SP अमन कुमार ने ऐतिहासिक मां भद्रकाली दरबार में टेका मत्था, सपरिवार की पूजा-अर्चना!

Leave a Comment