Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

किशोरियों को लगाया गया HPV वैक्सीन

On: April 29, 2026 12:43 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान

गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय द्वारी में मंगलवार को 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (HPV) वैक्सीन लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक करते हुए टीकाकरण किया गया। द्वारी स्वास्थ्य उपकेंद्र के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) पिंटू कुमार ने बताया कि 14 एवं 15 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन दिया जा रहा है। मंगलवार को विद्यालय में कुल पांच छात्राओं को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में काफी प्रभावी है। समय पर टीकाकरण कराने से भविष्य में इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Also Read: विवाह समारोह से डीजे साउंड मशीन चोरी, संचालकों को 2.40 लाख का नुकसान

टीकाकरण के दौरान छात्राओं को वैक्सीन के महत्व, स्वास्थ्य सुरक्षा तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति भी विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपनी बच्चियों को समय पर यह टीका अवश्य दिलाएं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने कहा कि इस प्रकार का स्वास्थ्य अभियान छात्राओं के बेहतर भविष्य और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण, स्वास्थ्यकर्मी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। विद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण वातावरण में टीकाकरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्वास्थ्य विभाग का यह अभियान किशोरियों को गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अस्मिता सिटी लीग 2026’ में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न

आंगनबाड़ी केंद्र भाग-1 का उद्घाटन, ग्रामीणों में खुशी

विवाह समारोह से डीजे साउंड मशीन चोरी, संचालकों को 2.40 लाख का नुकसान

पलायन की भेंट चढ़ा प्रवासी मजदूर, यूपी में करंट लगने से मौत

अफीम तस्करों का बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब के 2 तस्करों समेत 4 गिरफ्तार, ब्लैक स्विफ्ट कार जब्त!

लकड़ी तस्करों पर वन विभाग का डंडा: पकड़ी गई अवैध लकड़ी से भरी पिकअप, 70 हजार का माल जब्त!

बड़ा बदलाव: अब नए कलेक्ट्रेट भवन में शिफ्ट होंगे जिले के सभी प्रमुख सरकारी दफ्तर!

सदर अस्पताल में डीसी का औचक छापा: गंदगी देख भड़के, ICU मिला बंद, सुधार के लिए एसडीएम को सौंपी कमान!

आकाशीय बिजली का कहर: गाय लाने गए 13 वर्षीय बच्चे पर गिरा वज्रपात, गाय की मौके पर मौत!

बिना हेलमेट वालों की खैर नहीं चला चेकिंग अभियान, कटा 76 हजार रुपये का चालान!

खबर का बड़ा असर: विभाग को भनक तक नहीं थी, न्यूज़ चली तो लाचार दिव्यांगों के घर पहुंची टीम, अब कागज बनवाना प्रशासन की जिम्मेदारी!

पुलिस के नाक के नीचे 1 करोड़ की लूट: थाने से चंद कदम की दूरी पर व्यापारी से छीना 1 किलो सोना!

Leave a Comment