दो वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में भाभा हाउस और रमन हाउस ने हासिल किया प्रथम स्थान, शिक्षकों ने बढ़ाया बच्चों का मनोबल
चौपारण। ज्ञान कुंज इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार, 28 नवंबर को विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता और सामान्य ज्ञान को परखने के उद्देश्य से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा दो से सात तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चार हाउसों की टीमों के बीच हुए इस मुकाबले में बच्चों ने अपनी प्रतिभा, त्वरित सोच और ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता को दो समूहों में बांटा गया था। पहले समूह में कक्षा दो से चार तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें भाभा हाउस की ग्रीन टीम ने 90 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। रामानुजन हाउस की रेड टीम 80 अंकों के साथ दूसरे, रमन हाउस की येलो टीम 55 अंकों के साथ तीसरे तथा कलाम हाउस की ब्लू टीम 45 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही।
वहीं दूसरे समूह में कक्षा पांच से सात तक के विद्यार्थियों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें रमन हाउस की येलो टीम ने 90 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। कलाम हाउस की ब्लू टीम 70 अंकों के साथ दूसरे, रामानुजन हाउस की रेड टीम 50 अंकों के साथ तीसरे तथा भाभा हाउस की ग्रीन टीम 45 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य चिरंजीत सिन्हा एवं कोऑर्डिनेटर श्याम सहाय उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य चिरंजीत सिन्हा ने कहा कि प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
























Total Users : 1283526
Total views : 3159902