Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

थाना गेट के पास चेकिंग में 6 किलो 158 ग्राम अफीम के साथ महिला और पुरुष गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस को देखकर भागने लगे थे दोनों आरोपी, पीछा कर पकड़ा; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, भेजे जा रहे न्यायिक हिरासत में

चतरा। वशिष्ठनगर (जोरी) थाना गेट के समीप एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने शुक्रवार की शाम 6 किलो 158 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन, 380 रुपये नकद, एक वोटर कार्ड, एक पिट्ठू बैग, लेडीज पर्स और अन्य सामान भी बरामद किया है।

पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 27 नवंबर की शाम थाना गेट के समीप एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक महिला और एक पुरुष पैदल उधर से गुजर रहे थे। पुरुष के पास एक पिट्ठू बैग था। पुलिस को देखकर दोनों राज्य संपोषित उच्च विद्यालय की ओर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस जवानों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पुरुष के पास मौजूद पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई, जिसमें 6.158 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय अमित कुमार दांगी, पिता नागेश्वर दांगी तथा गिद्धौर थाना क्षेत्र के हेट टोला निवासी 27 वर्षीय सुनीता देवी, पति प्रवीण दांगी के रूप में हुई है।

इस संबंध में वशिष्ठनगर थाना कांड संख्या 162/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, एसआई दिलीप कुमार नामता, रिजर्व गार्ड अमरेंद्र कुमार और आईआरबी-03 के जवान संतोष कुमार संतोषी शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चेकिंग के दौरान बालू लदा ट्रेलर जब्त, चालक ने दिखाया दूसरे वाहन का चालान और कांटा स्लिप

1 दिसंबर से चतरा में झामुमो का अनिश्चितकालीन आंदोलन, प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया नौ सूत्री ज्ञापन

अनियंत्रित कोयला वाहन की चपेट में आने से दिहाड़ी मजदूर की मौत, आक्रोशित लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुए भावी जिप प्रत्याशी, दिवंगत शकुंतला देवी को दी श्रद्धांजलि

एसआईआर-2026 की समीक्षा को लेकर उपायुक्त की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग की अपील

51 नवनियुक्त सहायक आचार्यों को उपायुक्त ने दिया नियुक्ति पत्र, झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े में हुआ समारोह

Leave a Comment