Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जूनियर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अंडर-16 से 20 वर्ष तक के युवा खिलाड़ी ले रहे हिस्सा; अतिथियों ने फीता काटकर किया उद्घाटन, ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का उद्देश्य

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के जपुआ मैदान में शनिवार को जूनियर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट में अंडर-16 से 20 वर्ष तक के युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार दांगी, मनोज कुमार कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सुनील कुमार राणा, बबलू कुमार साव और निरंजन दांगी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस मौके पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि क्रिकेट केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, धैर्य और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का भी माध्यम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है। खेल के माध्यम से बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं तथा उनमें आपसी सहयोग और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

अतिथियों ने यह भी कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा है। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ मैदान में उतरना चाहिए और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए।

टूर्नामेंट में भाग ले रहे युवा खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की छिपी हुई क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है। मौके पर आयोजक हिमांशु केसरी, ऋषभ कुमार, सुप्रभात कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment