राष्ट्रीय खाद्य दलहन मिशन योजना के तहत वितरण; बीटीएम ने दी समय पर बुआई और बीजोपचार की सलाह, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सिंगल विंडो में शनिवार को “खेत बचाओ भविष्य सजाओ” के बैनर तले मसूर बीज का वितरण किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष किसान उपस्थित थे। राष्ट्रीय खाद्य दलहन मिशन योजना के तहत पहरा पंचायत के केंदुआ गांव के 50 किसानों के बीच मसूर बीज दिया गया।
बीज का वितरण बीटीएम प्रभात कुमार सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम का नेतृत्व मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार साव ने किया। बीटीएम प्रभात कुमार सिंह ने किसानों को समय पर बुआई, खेत की अच्छी तैयारी, बीजोपचार और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उन्नत किस्म के बीज से उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में भी इजाफा होगा।
22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चल रहा अभियान
कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से 22 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को उन्नत बीज और आधुनिक खेती की जानकारी देकर दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है। बीज पाकर केंदुआ के किसानों ने कहा कि अब वे मसूर की खेती बड़े पैमाने पर करेंगे।


















Total Users : 1283542
Total views : 3159923