बलबल में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित; झारखंड-उड़ीसा के जोनल प्रभारी रहे मौजूद
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के द्वारी पंचायत में शनिवार को बनास कांठा अमूल डेयरी कंपनी की ओर से बलबल में सैकड़ों किसानों के बीच ड्रम और केन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में झारखंड एवं उड़ीसा के जोनल प्रभारी अभिषेक सिंह, बलबल दूध एसोसिएशन की अध्यक्ष बसंती कुमारी, सचिव नेहा कुमारी तथा द्वारी दूध एसोसिएशन के अध्यक्ष छटन यादव और सचिव शैलेंद्र यादव की मौजूदगी में केन-ड्रम का वितरण किया गया।
इस मौके पर किसानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम में द्वारी पंचायत के मुखिया जगदीश यादव, प्रमुख अनीता देवी, बालेश्वर यादव, सुरेश यादव, काली गोप, किसान प्रकाश यादव, मुकेश यादव, खिरोधर यादव, बिरसा मुंडा, नंदलाल डांगी, सोनू यादव, महेश, सुभाष डांगी, यूनुस मियां सहित अन्य किसान उपस्थित थे।


















Total Users : 1283534
Total views : 3159911