शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढ़स; कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण रहे उपस्थित
कान्हाचट्टी (चतरा)। कान्हाचट्टी प्रखंड के चिरिदिरी पंचायत अंतर्गत कान्हा कला गांव में प्रदीप सिंह की भाभी स्वर्गीय शकुंतला देवी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में भावी जिला परिषद प्रत्याशी सिकंदर खरवार शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत शकुंतला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढ़स बंधाया और गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी अपने का बिछड़ना परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक होता है। दुख की इस घड़ी में सभी को धैर्य और हिम्मत से काम लेना चाहिए।
ब्रह्मभोज कार्यक्रम में विक्रम सिंह, उपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, नंदकिशोर सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।



















Total Users : 1283465
Total views : 3159818