Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

धनतेरस पर गुलजार रहे चतरा के बाजार, देर शाम तक खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहन शोरूम में दिखी रौनक, दुकानदारों ने दिए विशेष ऑफर; दीपावली को लेकर तीन दिनों तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक

चतरा। धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को चतरा जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंडों तक बाजार देर शाम तक गुलजार रहे। सुबह से ही बाजारों में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही। इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, ज्वेलरी और वाहन शोरूम समेत सभी दुकानों पर खरीदारी के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई।

त्योहार को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, ज्वेलरी और वाहन शोरूम को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने विशेष छूट और उपहार की व्यवस्था की थी। धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन और वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। इसी परंपरा के तहत लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी की। कई ग्राहकों ने पहले से ही बाइक, कार, फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन, मोबाइल और सोने-चांदी के आभूषणों की बुकिंग करा रखी थी, जबकि कई लोग परिवार के साथ बाजार पहुंचकर खरीदारी करते नजर आए।

बर्तन दुकानों में पीतल, तांबा और स्टील के बर्तनों की आकर्षक श्रृंखला उपलब्ध रही, वहीं ज्वेलरी दुकानों में आभूषणों के साथ सोने-चांदी के सिक्के भी बिके। इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहन शोरूम में भी विशेष ऑफर दिए गए। शहर में केशरी चौक से पुराना पेट्रोल पंप तक सबसे अधिक भीड़ रही।

कुंदा प्रखंड मुख्यालय में भी पूरे दिन चहल-पहल देखने को मिली। बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स, सजावटी सामान और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। बाजार में बढ़ी रौनक से स्थानीय व्यवसायियों के चेहरे पर भी खुशी झलक रही थी। दुकानदारों को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

दूसरी ओर, दीपावली को देखते हुए जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए तीन दिनों तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई है। एसडीओ जहुर आलम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, छह नवंबर दोपहर 12 बजे से आठ नवंबर की रात दो बजे तक व्यावसायिक मालवाहक और भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में सेवा संपुष्टि को लेकर बैठक, 42 कर्मियों की सेवा संपुष्टि पर लगी मुहर

80 लाख की शराब लेकर निकला ट्रक चौपारण में मिला खाली, कुएं से बरामद शव की पहचान चालक के रूप में हुई; शराब माफिया की हत्या की आशंका

पंचायत समिति की बैठक: प्रमुख ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी

DC का जनता दरबार: नेत्रहीन व्यक्ति को मिलेगा आवास, अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, परोरिया ने महज 31 गेंदों में 98 रन बनाकर नोवाखाप को हराया

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई शपथ; दो प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी

Leave a Comment